दिल्ली

नशे में धुत दिल्ली सरकार के अधिकारी ने बाइक को मारी टक्कर, कार-मोटरसाइकिल दोनों आग का गोला बने

राजधानी दिल्ली के झंडेवालान इलाके में दिल्ली के एक्साइज विभाग का एक वरिष्ठ अधिकारी नशे में कार चला रहा था। इसी दौरान नशे में गाड़ी चला रहे इस अधिकारी ने एक बाइक को टक्कर मार दी और कुछ दूर तक घसीटता भी चला गया। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। देखें वीडियो -

Image

झंडेवालान में भीषण सड़क हादसा

Photo : Times Now Digital

देश की राजधानी दिल्ली के झंडेवालान इलाके में एक क्रेटा कार और बाइक को जलता देख, वहां से गुजरने वाला हर शख्स यही पूछ रहा था कि क्या हुआ है? कहीं कार के अंदर कोई मौजूद तो नहीं है। जो बाइक कार के नीचे दिख रही है, उस पर तो कोई व्यक्ति नहीं है? गनीमत रही कि कार में कोई शख्स नहीं था और जिस बाइक को कार ने टक्कर मारी, उस पर सवार व्यक्ति भी पहले ही अलग हो गया था।

घटना शनिवार 3 अगस्त और रविवार 4 अगस्त के बीच की रात की है। झंडेवालान के पास दिल्ली सरकार के एक्साइज विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने नशे की हालत में एक बाइक को टक्कर मार दी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, ह्यूंडई क्रेटा कार में मौजूद एक्साइज अधिकारी सीएल मीणा ने बाइक को सिर्फ टक्कर ही नहीं मारी, बल्कि कुछ दूर तक घसीटकर भी ले गया। इसके बाद कार और बाइक दोनों में आग लग गई।

गनीमत रही कि जब दोनों वाहनों में आग लगी तो कार ड्राइवर और बाइक सवार दोनों वाहनों से दूर हो गए थे। इससे दोनों ही आग की चपेट में आने से बच गए। देखते ही देखते दोनों वाहन आग का गोला बन गए। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति को हल्की चोटें आयी हैं। एक्साइज अफसर सीएल मीणा को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!