दिल्ली

Delhi World Book Fair 2023: 25 फरवरी से प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेला, जानें कहां से मिलेगा टिकट और कैसे मिलेगी एंट्री

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 24, 2023, 11:31 AM IST

Delhi World Book Fair 2023 Date, Tickets Price, Booking, Timings: नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में 25 फरवरी से 5 मार्च 2023 तक विश्व पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। इस बार विश्व पुस्तक मेले की थीम आजादी का अमृत महोत्सव है। साल 2020 में आखिरी बार विश्व पुस्तक मेला लगा था और उसके बाद कोविड 19 महामारी के चलते यह लगातार दो साल तक स्थगित रहा।

Image

Delhi World Book Fair 2023: 25 फरवरी से प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेला, जानें कहां से मिलेगा टिकट और कैसे मिलेगी एंट्री

World Book Fair 2023: पुस्तक और साहित्य प्रेमियों के लिए उत्साहित करने वाली खबर है। पुस्तक प्रेमियों का दो साल का इंतजार खत्म होने जा रही है। नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में 25 फरवरी से 5 मार्च 2023 तक विश्व पुस्तक मेले का आयोजन होने जा रहा है। नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जाता है। साल 2020 में आखिरी बार विश्व पुस्तक मेला लगा था और उसके बाद कोविड 19 महामारी के चलते यह लगातार दो साल तक स्थगित रहा। इस बार विश्व पुस्तक मेले की थीम आजादी का अमृत महोत्सव है। देशभर से नामचीन प्रकाशक विश्व पुस्तक मेले में पहुंच रहे हैं।

विश्व पुस्तक मेले की थीम World Book Fair 2023 Theme

इस बार विश्व पुस्तक मेले की थीम आजादी का अमृत महोत्सव है.। इस वजह से थीम पवेलियन में आजादी के गुमनाम नायकों पर आधारित करीब पुस्तकों की प्रदर्शनी लगेगी। इस बार पुस्तक मेले में आगंतुक देश के रूप में फ्रांस रहेगा। पुस्तक प्रेमियों के लिए यहां फ्रांसीसी किताबें, फ्रांसीसी साहित्यकार और प्रकाशक भी उपलब्ध होंगे। इस विश्व पुस्तक मेले का 50 साल का सफर भी इस वर्ष पूरा होने जा रहा है। पुस्तक मेले में नुक्कड़ नाटक, कथा वाचन वर्कशॉप, पैनल चर्चाएं ,चित्रकारी, लेखक मंच जैसे कार्यक्रम को भी शामिल किया गया है। कई प्रकाशकों और लेखकों की नई किताबों की लॉन्चिंग होनी है।

विश्व पुस्तक मेले का टिकट World Book Fair 2023 Ticket Price

विश्व पुस्तक मेले में जाने के लिए टिकट की आवश्यकता होगी। कीमत की बात करें तो वयस्कों के लिए 20 रुपए और बच्चों के लिए 10 रुपए का टिकट लगेगा। दिल्ली मेट्रो के चुनिंदा स्टेशनों पर टिकट उपलब्ध होगा। वहीं प्रगति मैदान के गेट पर भी टिकट विंडो से टिकट लिया जा सकेगा। विश्व पुस्तक मेले में बुजुर्ग और दिव्यांगों की फ्री एंट्री होगी।

विश्व पुस्तक मेला कैसे पहुंचें World Book Fair 2023 Nearest Metro

विश्व पुस्तक मेला पहुंचना बेहद आसान है। आप दिल्ली मेट्रो की मदद से प्रगति मैदान पहुंच सकते हैं। प्रगति मैदान के लिए नजदीकि मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट है। प्रगति मैदान के आसपास दिल्ली के हर कोने से बस आती है, ऐसे में बस से भी आप फेयर घूमने आ सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article