दिल्ली

Delhi Pollution: दिल्ली में खत्म हुआ वर्क फ्रॉम होम, 9 नवंबर से फिर खुल रहे स्कूल

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 8, 2022, 05:31 PM IST

Delhi AQI: केंद्र के वायु गुणवत्ता आयोग ने दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता के मद्देनजर निर्माण और तोड़फोड़ स्थलों पर एंटी-स्मॉग गन की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

Image

दिल्ली-एनसीआर की हवा में अब प्रदूषण का असर कुछ कम होता दिख रहा है

Photo : iStock

Air Pollution in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर की हवा में अब प्रदूषण का असर कुछ कम होता दिख रहा है, शायद इसी के मद्देनजर दिल्ली में संडे को सीएक्यूएम ने ग्रैप-4 की सख्त पाबंदियों को हटा दिया था, गौर हो कि केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) ने दिल्ली में प्रदूषण की भयावह स्थिति को देखते हुए तमाम प्रतिबंध लागू किए थे।

इस बारे में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने बताया है किवर्क फ्रॉम होम के दिशा-निर्देशों में भी संशोधन किया गया है और अब पूरी क्षमता से ऑफिस चलेंगे साथ ही ट्रकों के प्रवेश पर लगी रोक हटा ली गई है।

केवल GRAP-4 की पाबंदियों को ही हटाया जा रहा है

मिनिस्टर गोपाल राय ने कहा केवल GRAP-4 की पाबंदियों को ही हटाया जा रहा है लेकिन GRAP-3 की पाबंदियां लागू रहेगी यानी उसमें कोई ढ़ील नहीं दी जा रही है, GRAP-3 की पाबंदियों को लेकर राय ने कहा कि रेलवे, मेट्रो, एयरपोर्ट, डिफ़ेंस, अस्पताल आदि के कंस्ट्रक्शन से जुड़े काम के अलावा बाक़ी सभी जगहों पर कंस्ट्रक्शन वर्क पर अभी प्रतिबंध जारी रहेगा

smog in delhi

smog in delhi

BS-3 पेट्रोल और BS-4 की सभी प्रकार की डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंध जारी

BS-3 पेट्रोल और BS-4 की सभी प्रकार की डीज़ल गाड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा मगर जरूरी सेवाओं से जुड़ी गाड़ियों का अनुमति दी गई है, वहीं प्रदूषण कम करने करने को लेकर की सड़कों की मैकेनिकल सफाई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के जरिए पानी का छिड़काव जैसे काम चलते रहेंगे ताकि प्रदूषण के असर को कम किया जा सके।

'निर्माण स्थलों पर एंटी स्मॉग गन की तैनाती हो'

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने अन्य उपायों की भी सिफारिश की है। इन उपायों में धूल अवरोधक स्क्रीन का उपयोग, निर्माण सामग्री और उसके मलबे को ढंकना और इन स्थलों पर निर्माण मलबे का ढके वाहनों में परिवहन करके उचित निपटान शामिल हैं।

निर्माण स्थल दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का एक प्रमुख स्रोत

आयोग ने कहा कि ये निर्माण स्थल दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का एक प्रमुख स्रोत हैं। सीएक्यूएम के बयान में कहा गया है, 'पांच हजार से 10,000 वर्ग मीटर के कुल निर्माण क्षेत्र के लिए कम से कम एक एंटी-स्मॉग गन आवश्यक है। 10,001 से 15,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र के लिए दो एंटी-स्मॉग गन जरूरी है।' सीएक्यूएम के बयान में कहा गया है, '15,001 से 20,000 वर्ग मीटर के निर्माण क्षेत्र के लिए कम से कम तीन एंटी-स्मॉग गन जरूरी हैं। 20,000 वर्ग मीटर से ऊपर के कुल निर्माण क्षेत्र के लिए कम से कम पांच एंटी-स्मॉग गन तैनात की जानी चाहिए।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'