दिल्ली का मौसम 9-July-2025: उमस से दिल्लीवासी बेहाल, नहीं बरस रहे झमाझम मेघ; कब दिखेगा मानसूनी बारिश का जोर?

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9-July-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में पिछले कई दिनों से तेज बारिश देखने को नहीं मिल रही है। मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है। जिसके चलते बारिश की गतिविधियां भी कम हो गई हैं। दिल्ली में भारी बारिश कब तक होगी, आइए जानते हैं।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 9-July-2025: दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आगमन के बावजूद अच्छी बारिश नहीं हो रही है। आसमान में बादल तो छा रहे हैं लेकिन जमकर बरस नहीं रहे। हालांकि इस दौरान राजधानी में अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश हो रही है। लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। दिल्ली के लोग इन दिनों उमस की मार झेल रहे हैं। बारिश होने पर कुछ देर के लिए उमस से राहत मिलती है। जिसके बाद फिर से चिपचिपी गर्मी का आलम शुरू हो जाता है। आज दिल्ली में कैसा मौसम रहेगा और राजधानी में अच्छी बारिश कब होगी, आइए जानते हैं:

दिल्ली में आज मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने के भी आसार हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed