दिल्ली

दिल्ली-NCR का मौसम 27-July-2025: मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, आज बारिश की कितनी संभावना

Delhi Ka Mausam, दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-NCR में उमस और गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। IMD के अनुसार, एक अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन से रविवार को तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश संभव है। इस जुलाई में बारिश सामान्य से 13% कम रही। जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम।

Image

दिल्ली में आज हो सकती है बारिश

Photo : Times Now Digital

Delhi NCR Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-July-2025: दिल्ली-NCR में लगातार जारी उमस और गर्मी से परेशान लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी में एक अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश भी हो सकती है। कल भी कमोबेश यही हाल रहने वाला है। आज का अधिकतम पारा कल से दो डिग्री कम यानी 35 डिग्री दर्ज किया जाएगा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

NCR में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब झारखंड होते हुए दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसका प्रभाव दिल्ली-NCR सहित हरियाणा के हिस्सों में भी दिखेगा, जहां रविवार को हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कभी हल्की तो कभी तेज बारिश के साथ 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने की भी संभावना जताई गई है।

दस साल बाद इतनी कम हुई बारिश

इस बार दिल्ली को जुलाई महीने में अब तक पूरी बारिश नहीं मिल पाई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में अभी तक कुल 151.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत से करीब 13 प्रतिशत कम है। साल 2014 के बाद यह जुलाई का सबसे कमजोर मानसून रहा है, जब बारिश का स्तर इतनी बड़ी गिरावट के साथ दर्ज किया गया।

तापमान भी सामान्य से अधिक

शनिवार की सुबह से ही राजधानी के अधिकतर इलाकों में तेज धूप देखने को मिली। हालांकि आसमान में हल्के बादल मौजूद थे, लेकिन तेज धूप और बढ़ी हुई नमी ने लोगों को राहत नहीं दी। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक बना हुआ है, जिससे गर्मी का असर और तेज हो गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें