दिल्ली

दिल्ली में उमस ने किया बेहाल... आज आंधी-बारिश का अलर्ट, फिर भी परेशान करेगी चिपचिपी गर्मी

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-May-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। लेकिन पूर्वी हवाओं के चलते उमस में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

Image

दिल्ली में आज बरसेंगे मेघ (फाइल फोटो)

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-May-2025: दिल्ली के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार रात को प्रदेश में आई आंधी और बारिश के बाद लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी। लेकिन शुक्रवार से उमस भरी गर्मी का सितम फिर से शुरू हो गया है। आज सुबह भी राजधानी के लोगों को उमस झेलनी पड़ी। हालांकि आज दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। साथ ही आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है।

प्री-मॉनसून गतिविधियों में होगी बढ़ोत्तरी

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। साथ ही हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। जिसकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। स्काईमेट वेदर के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अगले सप्ताह प्री-मॉनसून गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत हल्की बारिश से होगी और अंत तक बारिश तेज हो सकती है। इस दौरान लू चलने की संभावना भी बहुत कम है। साथ ही तापमान भी 40 डिग्री या उससे नीचे रह सकता है।

आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज बारिश की संभावना के बावजूद पूर्वी हवाओं के चलते उमस में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही अगले दो दिन तापमान में भी करीब 2 डिग्री का इजाफा देखने को मिल सकता है। हालांकि सतही और निम्न स्तर की हवाओं के तेज होने से तेज गर्मी का प्रभाव भी कम होगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 25 और 26 मई को बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं 27 और 28 मई को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जिसके बाद 29 मई को फिर से बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!