लखनऊ

UP में आज फिर बरसेंगे बदरा, 61 जिलों में आंधी-बिजली का खतरा; समय से पहले होगी मॉनसून की दस्तक

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज 61 जिलों में अलर्ट जारी किया है। 29 मई तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बरकरार रहने की संभावना है।

Image

यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी (AI Image)

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-May-2025: उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। जिसके चलते प्रदेश में फिलहाल कुछ दिनों के लिए लू से राहत मिली है। यूपी में आज भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 61 जिलों में तेज झोंकेदार हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। साथ ही इन जिलों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

तापमान में आई गिरावट

यूपी में बारिश की वजह से पूर्वी और तराई हिस्सों में कमी देखने को मिली है। यहां अधिकतम तापमान में 7 से 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं गोरखपुर में दिन का तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। गुरुवार को गोरखपुर में प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान झांसी में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों तक कोई बड़ा परिवर्तन आने की संभावना नहीं है।

इन जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, आगरा, फिरोजाबाद, औरैया, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, बिजनौर, संत रविदास नगर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, मुजफ्फरनगर, मथुरा, महाराजगंज, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी,सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, हाथरस, कासगंज और एटा।

यूपी में 29 मई तक बारिश का सिलसिला जारी

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में बारिश का सिलसिला 29 मई तक जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में कल यानी रविवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। साथ ही बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 डिग्री सेल्सियस तक रह सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के एक वैज्ञानिक के अनुसार अरब सागर में बना कम दबाव क्षेत्र उत्तर की ओर बढ़ रहा है। जिस वजह से यूपी में शनिवार से तराई और पूर्वी हिस्से में बारिश के क्षेत्रफल और तीव्रता में इजाफा हो सकता है। साथ ही इस बार यूपी में मॉनसून भी समय से पहले आने का अनुमान है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article