Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24-July-2025: बादलों की आवाजाही के बीच दिल्ली-एनसीआर में आज सूरज ने भी दर्शन दिए हैं। गुरुवार को धूप निकलने के साथ उमस परेशान हाल-बेहाल कर रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने 24 जुलाई को भी मौसमी गतिविधियों की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश का हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। ऐसे में लोगों को एसी-कूलर फिर से ऑन करने पड़ सकते हैं। कमोबेश इसी प्रकार का मौसम एनसीआर के अन्य शहरों नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद और आसपास के शहरों में भी देखा जाएगा।
दिल्ली का मौसम आज
बुधवार को कितना था तापमान?
आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री कम 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
कहां हुई ज्यादा बारिश
दिल्ली में बुधवार को हुई बारिश के दौरान जलभराव होने के साथ यातायात की समस्याएं भी सामने आईं। दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से गाड़ियां फंस गईं।जिन इनको में जलभराव की समस्याएं देखने को मिलीं उनमें संगम विहार, एमबी रोड, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, आईटीओ, साउथ एक्सटेंशन, एनएच-8, महरौली-गुरुग्राम रोड, नेहरू प्लेस, ईस्ट ऑफ कैलाश, महरौली-बदरपुर रोड और कैलाश कॉलोनी शामिल थी। शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग वेधशाला में 9.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि लोधी रोड पर 11.2 मिलीमीटर और प्रगति मैदान पर 6 मिलीमीटर पानी बरसा।
महरौली-बदरपुर रोड, ओल्ड रोहतक रोड, नंद नगरी में डीटीसी डिपो के सामने वाला क्षेत्र, ओखला मेन रोड और गाजीपुर मुर्गा मंडी शामिल हैं। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई, जिससे उमस से प्रभावित निवासियों को राहत मिली। आईएमडी ने आगामी दिनों में और बारिश होने का अनुमान जताया है।
दिल्ली में कितना प्रदूषण?
मानसूनी बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली में एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
