देशभर में मानसून के तेवर तेज; दिल्ली-यूपी में गंगा-यमुना उफान पर, राजस्थान में बारिश का येलो अलर्ट
इन दिनों मानसून ने अपना विकराल रूप दिखा रहा है। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया है, वहीं जलभराव और बाढ़ की स्थिति भी बन गई है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन की घटनाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मौसम की ताजा अपडेट्स।
देशभर में मानसून के तेवर तेज; दिल्ली-यूपी में गंगा-यमुना उफान पर, राजस्थान में बारिश का येलो अलर्ट
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश की वजह से भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे कई प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित हुआ है। फिलहाल, आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और राहत-बचाव कार्यों के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने 24 जुलाई, गुरुवार के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही शुक्रवार, 25 जुलाई को भी मौसम खराब रहने की चेतावनी दी गई है। IMD के अनुसार कर्नाटक में आज से लेकर 25 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 24 और 25 जुलाई को बहुत भारी वर्षा हो सकती है। केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आगामी 6-7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE: ओडिशा के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Aaj ka Mausam 24 July 2025 LIVE:राजस्थान में फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर
Karnataka Heavy Rain: कर्नाटक में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद
कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और बारिश के ‘रेड अलर्ट’ के मद्देनजर दक्षिण कन्नड़ (डीके) जिले के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ियों, प्राथमिक व उच्च विद्यालयों और ‘प्री-यूनिवर्सिटी’ कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।
