दिल्ली का मौसम 13-July-2025: लगातार बारिश से दिल्ली कूल-कूल, बिना अलर्ट आज भी बरसेंगे बादल

Delhi Ka Mausam, दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-NCR में मानसून मेहरबान है। लगातार रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी और उमस से राहत दी है। 18 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। आइए जानते हैं, आज कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-July-2025: दिल्ली-NCR के लोगों को इन दिनों मौसम ने बड़ी राहत दी है। लगातार रुक-रुक कर कभी हल्की तो कभी तेज बारिश से तापमान में गिरावट आई है। साथ ही 37 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने उमस को भी काफी हद तक कम कर दिया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 18 जुलाई तक इसी तरह बूंदाबांदी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Delhi weather 13 july ka mausam delhi ncr

दिल्ली में आज भी बारिश के आसार

आज कैसा रहेगा मौसम

आज रविवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दोपहर बाद दिल्ली-NCR में मौसम के बदलने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। हालांकि, आज के लिए किसी भी तरह का बड़ा मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिन में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

End of Feed