दिल्ली

Delhi Weather: बारिश से भीगी दिल्ली-सुहाना हुआ मौसम, पर सड़कें बनी तालाब; जानें आज बदरा बरसेंगे या नहीं?

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-July-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मानसूनी बारिश के चलते उमस से राहत मिली। लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी झेलनी पड़ी। दिल्ली में बुधवार को मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था। आज भी राजधानी में बारिश होगी या नहीं, आइए जानते हैं:

Image

दिल्ली में हुई झमाझम बारिश - फाइल फोटो (PC - istock)

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-July-2025: दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। कई दिनों के इंतजार के बाद दिल्ली में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। दिल्लीवासी बीते कई दिनों से उमस से परेशान थे और अच्छी बारिश की राह देख रहे थे। उनका इंतजार अब खत्म हो गया। बुधवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम भी सुहावना हो गया। बारिश ने एक ओर उमस और चिपचिपी गर्मी से राहत दिलाई। वहीं दूसरी ओर सड़कें पानी से लबालब हो गई। जलभराव और ट्रैफिक जाम के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं

दिल्ली में आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में बारिश का सिलसिला 15 जुलाई तक जारी रह सकता है। इस दौरान तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में इन जगहों पर हुआ ट्रैफिक जाम

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को मानसून की बारिश हुई, जिससे उमस से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और यातायात जाम लग गया। नेहरू प्लेस, अरबिंदो मार्ग, कैलाश कॉलोनी, लाजपत नगर, सिरी फोर्ट रोड, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, आउटर रिंग रोड, जी के मार्ग, रेल भवन, अक्षरधाम, आश्रम, आईटीओ, पुल प्रहलादपुर, एमबी रोड, एमजी रोड, ओल्ड रोहतक रोड, शादीपुर, मधुबन चौक और राष्ट्रीय राजमार्ग 8 सहित शहर के कई हिस्सों से जलभराव और यातायात बाधित होने की खबरें आईं।

दिल्ली में कहां-कितनी हुई बारिश

दिल्ली में शाम 5:30 बजे से 8:30 बजे के बीच नजफगढ़ मौसम केंद्र ने 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। इसके बाद आया नगर में 50.5 मिमी, प्रगति मैदान में 37 मिमी, नॉर्थ कैंपस में 22 मिमी, पूसा में 30 मिमी, पालम में 14.4 मिमी, इग्नू में 11.5 मिमी, जनकपुरी में 4 मिमी, नारायणा में 6.5 मिमी और लोधी रोड में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी। इस बीच सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम केंद्र ने केवल 1.4 मिमी वर्षा दर्ज की।

दिल्ली में कहां-कहां मिली जलभराव की शिकायतें

नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अनुसार, एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) को जलभराव की केवल एक शिकायत प्राप्त हुई। वहीं, शाम को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) नियंत्रण कक्ष में जलभराव की करीब 29 शिकायतें आईं। ये शिकायतें न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, झिलमिल अंडरपास, लोनी गोल चक्कर, दुर्गापुरी चौक, वजीराबाद रोड और यमुना विहार तथा आसपास के इलाकों से थीं।

दिल्ली में रेड अलर्ट

दिल्ली में बुधवार को मानसूनी बारिश के बीच, मौसम विभाग ने "रेड अलर्ट’’ जारी कर दिया। दिन में पहले शहर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया था, लेकिन दोपहर तक "ऑरेंज" अलर्ट जारी कर दिया गया। जिसके बाद मौसम अपडेट में इसे "रेड अलर्ट" कर दिया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 81 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे 58 प्रतिशत दर्ज की गयी।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article