Monsoon in Delhi: गर्मी से बेहाल दिल्ली वासियों का एक ही सवाल, आखिर कब आएगा मॉनसून? कब मिलेगी गर्मी से राहत

Delhi Mein Kab Aayega Monsoon: गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। गर्म हवाएं और आग उलगती गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। चिलचिलाती धूप और चुभती गर्मी से लोगों की हालत खराब है। ऐसे में सभी का बस एक ही सवाल है कि आखिर मानसून कब आएगा ?

Delhi Mein Kab Aayega Monsoon: भीषण गर्मी से लोगों की हालत खराब हैं। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बाहर आग उगलती गर्मी और उमस भरी हवा ने लोगों को परेशान कर रखा है। बढ़ती गर्मी से लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। ऐसे में घर से बाहर निकलने का मन नहीं करता। बच्चे से बड़े तक सब घर में कैद हो गए हैं। ऐसे में लोगों का बस एक ही सवाल होता है कि दिल्ली में आखिर मानसून कब दस्तक देगा। कब बारिश होगी, जो उन्हें गर्मी से राहत देगी। जल्दी मानसून आने वाला है। लेकिन, उससे पहले दिल्ली गर्मी दिनों -दिन बढ़ती जा रही है। हालांकि, न्यूनतम तापमान से गुरुवार को सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 62 से 39 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। ऐसे में दिल्ली का नजफगढ़ सबसे गर्म इलाका रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री तक दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल सबसे अधिक तापमान 19 मई को रहा, जो 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

delhi wather

दिल्ली में कब आएगा मॉनसून

ऐसा रहा दिल्ली का हाल

आपको बतां दे कि बृहस्पतिवार को तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा यानी 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस दौरान यग यह येलो अलर्ट जोन में रहा। इससे बुधवार को दिल्ली का तापमान 43.4 डिग्री, मंगलवार को 42.4 डिग्री और सोमवार को 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिल्ली में आज के मौसम ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया। पीछले दो हफ्तों से थोड़ी राहत मिली है। न्यूनतम तापमान से सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 62 से 39 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। नजफगढ़ सबसे गर्म इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

End of Feed