दिल्ली

Delhi Weather Report: दिल्ली में लगातार लुढ़क रहा पारा, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार

Weather Report and Forecast Updates: दिल्ली में लगातार पारा लुढक रहा है, यहां रविवार को सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। पहाड़ों पर होने वाली बारिश और बर्फबारी का दिल्ली में प्रभाव दिखेगा। 20 दिसंबर के बाद से दिल्ली में कंपकंपाती ठंड महसूस हो सकती है।

Image

आज दिल्ली का मौसम (फोटो साभार - ट्विटर)

Weather Report and Forecast Updates: दिल्ली में ठंड ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है, रविवार को राजधानी में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इस दिन 23.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री कम तापमान है। पिछले 12 सालों में 10 दिसंबर का दिन सबसे ठंडा रहा, इससे पहले साल 2011 में 10 दिसंबर को तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने वाली है, मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और बर्फबारी होगी। जिसके कारण दिल्ली समेत उत्तरी भारत में इसका प्रभाव दिखाई देगा।

20 दिसंबर से शुरू होगी कंपकंपाती ठंड

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आने वाले दिनों में रात का तापमान गिरने वाला है। राजधानी में 20 दिसंबर से कंपकंपी वाली ठंड महसूस हो सकती है। इसके अलावा सुबह और रात के तापमान के साथ ही दोपहर के तापमान में भी गिरावट हो सकती है। रविार को दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से 8 से 18 किमी प्रति घंटे की गति से ठंडी हवाएं चली। आज भी हवाओं का सिलसिला ऐसा ही रहने की उम्मीद है।

16 दिसंबर तक छाएगा मध्यम कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार 16 दिसंबर तक राजधानी में सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रहेगा। आज के दिन की बात करें तो दिल्ली में सोमवार को दिन में मौसम साफ रहने वाला है। इस दिन अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article