दिल्ली

Weather in Delhi: कांपती दिल्ली, जमती जनवरी...10 साल में सबसे लंबी शीत लहर, राजधानी में क्यों है टेंप्रेचर का इतना टॉर्चर

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 10, 2023, 02:29 PM IST

Delhi Weather January 2023: दिल्ली एनसीआर में बर्फीली हवाओं और शीतलहर का सितम जारी है। मौसम विभाग की मानें तो करीब 10 साल बाद राजधानी इतने लंबे शीतलहर का प्रकोप झेल रही है। हालांकि बुधवार को दिल्ली वालों को ठंड से हल्की राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि 14 जनवरी से एक बार फिर बर्फीली हवाओं का सितम झेलना पड़ सकता है।

Image

दिल्ली में टेंप्रेचर का टॉर्चर क्यों? देखें मौसम का हाल

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में सर्दी तोड़ रही सारे रिकॉर्ड।
  • दिल्ली एनसीआर में पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा ठंड।
  • इससे पहले 2013 में बने थे ऐसे हालात।

Delhi Weather January 2023: दिल्ली एनसीआर समेत भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में ठंड का सितम जारी है। कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। दिल्ली (Delhi) की सर्दी तो सदियों से मशहूर है, लेकिन इस बार लगातार गिर रहे पारे ने सारी हदें पार कर दी हैं, कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे की दोहरी मार से दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग बेबस नजर आ (delhi weather News) रहे हैं। दिल्ली के कई इलाकों में अबकी बार पारा 2 डिग्री से नीचे चला गया था। रविवार की रात से कोहरे ने राजधानी दिल्ली को अपने आगोश में लिया था।

मौसम विभाग की मानें तो करीब 10 साल बाद राजधानी इतने लंबे शीतलहर का प्रकोप झेल (delhi weather Tomorrow) रही है। इससे पहले साल 2013 में इतनी लंबी शीतलहर ने लोगों को अपने चपेट मेंलिया था। हालांकि आज शीतलहर का प्रभाव कुछ हल्का देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को भी कई जगहों पर इसका प्रकोप बना रह (delhi weather Today News) सकता है। इसके बाद शीतलहर की स्थिति आंशिक रह सकती है। वहीं 14 से 15 जनवरी के बीच एक बार फिर दिल्ली वालों को बर्फीली हवाओं की मार झेलनी पड़ सकती है।

नये साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। 1 जनवरी से ठंड ने दिल्ली समेत उत्तर पूर्वी राज्यों को अपने चपेट में (delhi weather Now) लिया था। पिछले साल की बात करें तो 2022 में जनवरी महीने में एक भी दिन शीतलहर नहीं थी, इस पूरे महीने तापमान 4 डिग्री से नीचे नहीं गया था। वहीं 2021 जनवरी महीने में कुल 6 दिन शीतलहर रही थी, लेकिन इतनी भयंकर ठंड नहीं पड़ी थी। मौसम विभाग द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले 2013 में ठंड का भयावह रूप और शीतलहर देखने को मिला था।

Delhi Weather News, दिल्ली में क्यों टेंप्रेचर का टॉर्चर

दिल्ली एनसीआर में अन्य राज्यों के मुकाबले ठंड पड़ने के कई कारण हैं। दरअसल दिल्ली के आसपास कई पहाड़ी क्षेत्र हैं , पहाड़ी क्षेत्रों के मौसम का असर दिल्ली में साफ देखने को मिलता है। यहां बर्फबारी होते ही दिल्ली में बर्फीली हवाओं का सितम जारी हो जाता है। इसके अलावा लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिचाचल प्रदेश समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों के मौसम का हाल दिल्ली पर साफ देखने को मिलता है।

Delhi Weather Tomorrow, बुधवार को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का मानें तो कल यानी बुधवार को आसमान साफ रहेगा, कोहरे का असर कम देखने को मिलेगा। सुबह के समय घने कोहरे की मार सहना पड़ सकता है। हालांकि दोपहर में ठंड से थोड़ी राहत रहेगी। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापनमान 6 से 8 डिग्री रहने के आसार हैं, 13 जनवरी तक ठंड से राहत मिलेगी।

14 जनवरी से फिर शीतलहर की वापसी

इसके बाद 14 जनवरी से एक बार फिर बर्फीली हवाओं और शीतलहर झेलना पड़ सकता है। तापमान कम होना शुरू हो जाएगा। 15 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article