दिल्ली

Delhi Weather: साल के पहले दिन दिल्ली में ठंड बढ़ी, जानें पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 10:19 PM IST

Delhi Weather: नए साल के साथ राजधानी दिल्‍ली का न्‍यूनतम तापमान नीचे चला गया है। बीते शनिवार को दिल्‍ली का न्‍यूनतम तापमान जहां 10.2 डिग्री था, वहीं नए साल के पहले दिन यह 5.5 डिग्री पर पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले सप्‍ताह में और ठंड बढ़ सकती है।

Image

धुंध में सड़क पर लाइट जलाकर जाते वाहन

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्‍ली में रविवार को न्‍यूनतम तापमान पहुंचा 5.5 डिग्री पर
  • सोमवार से घनी धुंध और 3 जनवरी से शीतलहर का प्रकोप
  • मौसम विभाग ने पूरे सप्‍ताह के लिए जारी किया कोल्ड डे अलर्ट

Delhi Weather: नए साल के साथ राजधानी दिल्‍ली समेत पूरे उत्‍तर भारत में भीषण ठंड और शीतलहर का आगमन हो चुका है। दो दिन ठंड से राहत के बाद दिल्ली का तापमान एक बार फिर से नीचे चला गया। रविवार सुबह दिल्‍ली का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। इससे पहले शनिवार को दिल्‍ली का न्‍यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नए साल के साथ तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले सप्‍ताह में साल का पहला कोल्‍ड डे रहने वाला है।

इस दौरान लोगों को भीषण ठंड के साथ घनी धुंध और शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी के पहले सप्‍ताह में ठंड रात के साथ दिन में भी कंपकंपी छुड़ाएगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पूरे सप्‍ताह दिल्‍ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, 3 से 6 जनवरी तक राजधानी के लोगों को भीषण शीतलहर का भी सामना करना पड़ सकता है।

धुंध, शीतलहर और बर्फीली हवाएं कपाएंगी हांड

बता दें कि, राजधानी दिल्‍ली में वर्ष 2022 के आखिरी दिन से ही ठंड बढ़ने लगी। शनिवार शाम से ही राजधानी में ठंडी हवाओं ने अपना डेरा जमा लिया। जिसके कारण रात से तापमान लुढ़कने लगा। रविवार को सुबह की शुरुआत धुंध से हुई, लेकिन धूप खिलने की वजह से कुछ ही घंटे में धुंध कम हो गई। हालांकि ठंडी हवाओं के कारण गर्माहट का अहसास नहीं हुआ। मौसम साफ रहने की वजह से रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान महज 4 डिग्री पर सिमटने का अंदेशा है। सोमवार से लोगों को घनी धुंध का भी सामना करना पड़ेगा। वहीं 3 जनवरी से शीतलहर शुरू होगी। जो तापमान को और नीचे ले जाएगी। धुंध, शीतलहर और बर्फीली हवाएं लोगों को हांड कंपा देने वाली ठंड का एहसास कराएंगी। दूसरी तरफ, दिल्ली के वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। यहां की वायु गुणवत्‍ता 2022 में महज छह दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंची, जो पिछले सात साल में सबसे कम है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article