दिल्ली

Weather Today: दिल्ली-नोएडा में कड़ी धूप के बाद झमाझम बारिश, अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 30, 2023, 06:41 PM IST

Weather News: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर व आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक गरज के साथ तेज बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं।

Delhi Weather Today: दिल्ली-नोएडा में दिन भर कड़ी धूप के बाद शाम करीब चार बजे मौसम अचानक से बदल गया। शाम होते ही घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। इसके कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इससे पहले 29 मार्च को भी शहरवासियों को ऐसा ही मौसम देखने को मिला था। बुधवार को दिन में तेज धूप खिली थी। हालांकि, शाम होते-होते यहां अचानक से मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के बार बारिश भी हुई थी।

मौसम विभाग ने जारी किया तीन दिन का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों के लिए दो दिन का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, गरज के साथ इन इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 31 मार्च यानी शुक्रवार को इन इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा एक अप्रैल को भी यहां बारिश हो सकती है।आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक डॉ नरेश ने बताया, बुधवार को बारिश पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई थी। आने वाले दो दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र सहित पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। पूरे भारत में तापमान सामान्य है और अभी लू की कोई संभावना नहीं है।

तापमान बना रहेगा सामान्य

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली और एनसीआर का मौसम सामान्य बना रहेगा। भले ही यहां बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक मार्च से लेकर चार मार्च तक दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास जाने की संभावना है। इसके चलते शहरवासियों को दोपहर के समय गर्मी का भी अहसास होगा। हालांकि, इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है और पारा तेजी से ऊपर की ओर चढ़ेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article