Delhi Rain: शनिवार को भी दिन भर बादलों की आवाजाही चलती रही। कहीं कहीं हल्की वर्षा भी देखने को मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक 34.5 डिग्री जबकि न्यूनतम सामान्य से 1.5 डिग्री कम 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 98 से 71 प्रतिशत तक रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। गरज वाले बादलों के साथ सुबह से दोपहर के दौरान हल्की वर्षा के एक दो दौर संभावित हैं। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जबकि अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मौसमी उतार चढ़ाव के बीच राजधानी में सप्ताह भर तक हल्की वर्षा का दौर ऐसे ही जारी रहेगा। कमोबेश रोज ही बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा के एक-दो दौर होने के आसार भी बने रहेंगे। इस दौरान तापमान भी सामान्य के आसपास ही रहेगा।
दूसरी तरफ वर्षा और हवा के असर से फिलहाल दिल्ली की हवा साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 118 दर्ज किया गया। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है। हाल फिलहाल एयर इंडेक्स इसी के आसपास बना रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
