Delhi Weather Forecast: दिल्ली में आज कल अच्छी धूप खिल रही है। यहां सिर्फ सुबह और रात के समय ठंड महसूस हो रही है। साथ ही कोहरे में भी कमी देखने को मिली है। हालांकि दिल्ली की फिजा फिर से बदलने वाली है। एक बार फिर बादल दिल्ली का रुख करने वाले हैं। राजधानी में 2 दिन तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को यहां हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ दिखा। वहीं दिन में अच्छी धूप भी देखने को मिली। दिल्ली में आज सुबह 7.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आने वाले दो दिनों में भी सुबह के हल्का कोहरा छाया हुआ दिखेगा। इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री के बीच रह सकता है।
मौसम में बदलाव
दिल्ली में सोमवार से मौसम में फिर से बदलाव होने वाला है। सोमवार और मंगलवार को यहां हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है। वहीं मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
