दिल्ली

Delhi Water Supply Cuts: दिल्ली के लाखों घरों में नहीं आएगा पानी, जानिए 5-6 जनवरी को किन इलाकों में प्रभावित रहेगी वॉटर सप्लाई

Delhi Water Cut Updates: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर, चिराग दिल्ली समेत कई क्षेत्रों में 5 और 6 जनवरी को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन के फ्लशिंग के वार्षिक कार्यक्रम के कारण इन इलाकों में पानी नहीं आएगा।

Image

दिल्ली में 2 दिन नहीं आएगा पानी

Photo : BCCL

दिल्ली: राजधानी के कई इलाकों को पांच और छह जनवरी को पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के मुताबिक, भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन के फ्लशिंग के वार्षिक कार्यक्रम के कारण दक्षिण दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार और शनिवार को पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। ऐसे में लोगों को दो दिन पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लिहाजा, लोगों को सलाह दी गई है कि ज्यादा से ज्यादा पानी स्टोर कर लें, ताकि, दो दिन ज्यादा दिक्कतें न हों। आइये जानते हैं कि 5 और 6 जनवरी को किन-किन इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

5 जनवरी को इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

5 जनवरी को प्रभावित क्षेत्रों में जी-II, मालवीय नगर, चिराग दिल्ली, कैलाश के पूर्व, दयानंद कॉलोनी, खानपुर जेजेआर कॉलोनी, गढ़ी स्लम क्वार्टर, अमृतपुरी गढ़ी, सी-ब्लॉक ईस्ट ऑफ कैलाश नया और पुराना, सीएसपी फ्लैट्स, एसएफएस-144 फ्लैट्स, करावल नगर, दयालपुर, मुनीरिका गांव, हिरन का उद्यान, महरूअली, किशन गढ़, हरा पार्क, मुनिरका, उजवा बीपीएस, स्मालखा गांव, महिपालपुर पुराना, 560 जनता हाउस Pkt-7 नसीरपुर, पॉकेट-9 नसीरपुर में 174 ईडब्ल्यूएस, 68 एलआईजी मकान, सी-ब्लॉक सीमापुरी, और मुस्तफाबाद शामिल हैं। लिहाजा, संबंधित इलाकों में लोग पानी का स्टॉक कर लें। ताकि, रोजमर्रा के कामों के लिए पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े।

6 जनवरी को ये इलाके रहेंगे प्रभावित

वहीं, 6 जनवरी को आरपीएस एलआईजी नंबर-10 मदन गिर, दौलतपुर बीपीएस, नांगल गांव, रंगपुरी गांव, वसंत कुंज, 279 मकान (224 जनता और 55 एलआईजी) पॉकेट-10 नसीरपुर, हिरन का उद्यान, महरूअली, किशन गढ़, हरा पार्क, मुनिरका, मालवीय नगर, अमृतपुरी गढ़ी, 208 एमआईजी मकान Pkt-2 सेक्टर-1, 36 एसएफएस पॉकेट-2 सेक्टर-1 और मानसरोवर पार्क क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। ऐसे में किसी परिस्थिति से निपटने के लिए पानी जमा कर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article