दिल्ली जल बोर्ड में बड़ा फेरबदल; 41 इंजीनियरों का हुआ तबादला

दिल्ली जल बोर्ड ने अपने कामों में सुधार लाने के लिए 41 इंजीनियरों का तबादला किया है। दिल्ली सरकार को पेयजल आपूर्ति को बनाए रखने और जलभराव की समस्याओं का समाधान करने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी के पूर्व मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को दिल्ली जल बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किए जाने के बाद यह बड़ा बदलाव हुआ है।

DJB Engineers Transfer: दिल्ली जल बोर्ड ने बड़े पैमाने पर अपने इंजीनियरों का ट्रांसफर कर दिया है। दिल्ली सरकार को इस गर्मी में पेयजल की आपूर्ति को सुचारु रूप से बनाए रखने और जलभराव की समस्या को हल करने में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कामकाज में कुछ बेहतरी की उम्मीद में यह कदम उठाए गए हैं। यमुना की सफाई का काम भी जारी है, वहां भी पिछले महीने कई अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही के लिए कार्रवाई की गई थी।

Parvesh Verma

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा (फाइल फोटो)

41 इंजीनियरों के तबादले

पिछले महीने, वाराणसी के पूर्व मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को दिल्ली जल बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया। उनके कार्यभार संभालने के बाद, बोर्ड में यह पहला बड़ा बदलाव हुआ है। दिल्ली जल बोर्ड ने 6 जून को एक आदेश जारी किया, जिसमें 41 एक्जिक्यूटिव इंजीनियरों के ट्रांसफर का आदेश दिया गया। सभी इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के लिए कहा गया है।

End of Feed