दिल्ली

Delhi School Closed: भीषण सर्दी का असर, दिल्ली में अब सभी स्कूल इस तारीख तक हुए बंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 10:43 PM IST

Delhi School Closed: कड़ाके की सर्दी के कारण राजधानी दिल्ली के सभी प्राइवेट स्‍कूलों को 15 जनवरी तक बंद रहने का आदेश जारी किया गया है। इस आदेश का उल्‍लंघन करने वाले स्‍कूलों पर नियमानुसार सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पहले से ही 1 जनवरी से 15 जनवरी तक छुट्टी चल रही है।

Image

दिल्‍ली के प्राइवेट स्‍कूल 15 जनवरी तक बंद

KEY HIGHLIGHTS
  • सभी प्राइवेट स्‍कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी
  • दिल्‍ली के रिज में 1.5 डिग्री और सफदरजंग में 1.9 डिग्री तापमान
  • अगले तीन दिनों तक लोगों को और सताएगी भीषण ठंड

Delhi School Closed: कड़ाके की सर्दी को देखते हुए राजधानी दिल्ली में राज्‍य सरकार ने सरकारी के साथ प्राइवेट स्‍कूलों को भी बंद करने का आदेश दिया है। शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी इस आदेश में कहा गया है कि, सभी प्राइवेट स्कूल आगामी 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस एडवाइजरी में प्राइवेट स्कूलों को सख्‍त हिदायत दी गई है कि, अगर किसी स्‍कूल ने नियम का उल्‍लंघन किया तो उस पर नियमानुसार सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि, सभी स्‍कूलों में 8 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां थी, लेकिन 9 जनवरी से ज्‍यादातर प्राइवेट स्‍कूल खुलने वाले थे।

सोमवार से स्‍कूलों को खोलने को लेकर कई स्कूलों ने पैरंट्स को वॉट्सएप ग्रुप और ईमेल के द्वारा बच्चों को स्कूल भेजने का नोटिस भी भेजा था। स्‍कूलों के इस रवैये को लेकर अभिभावकों ने विरोध जताया था। जिसके बाद शिक्षा निदेशालय ने भी सख्‍त एडवाइजरी जारी कर स्‍कूल खोलने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है। निदेशालय के इस आदेश के बाद अब राजधानी के सभी प्राइवेट स्‍कूलों की छुट्टी 7 दिन और बढ़ गई। वहीं, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पहले से ही 1 जनवरी से 15 जनवरी तक छुट्टी चल रही है।

भीषण ठंड का सामना कर रही राजधानी दिल्‍ली

बता दें कि, इस समय पूरे उत्तर भारत में बर्फीली हवाएं कहर बरपा रही हैं। शीतलहर, घना कोहरा और बर्फीली हवाएं लोगों पर सितम ढा रही हैं। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन के लिए कई राज्यों के लिए सर्दी का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजधानी दिल्ली में भी हर रोज ठंड के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। रविवार को दिल्‍ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां के सफदरजंग में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मध्य दिल्ली के रिज मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह राजधानी के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम से कम 7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जिससे यह कड़ाके की ठंड वाला दिन बन गया। माना जा रहा है कि, भीषण शीतलहर का प्रकोप अभी कुछ दिनों तक और जारी रहेगी। जिससे घर के अंदर बैठे लोग भी कंपकंपी महसूस करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article