दिल्ली

Delhi Traffic Advisory: जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर पहुंचे हजारों श्रद्धालु, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान कई स्थानों पर वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है तो वहीं कई स्थानों पर डायवर्जन बनाया गया। भीड़ को देखते हुए लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Image

जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर पहुंचे हजारों श्रद्धालु (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Delhi Traffic Advisory: आज पूरे देश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची हुई है। जगह-जगह त्योहार का जोश देखने को मिल रहा है। ठीक उसी तरह दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने शनिवार के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है जिसमें दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में सड़कें बंद करने, मार्ग परिवर्तन और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाए जाने की जानकारी दी गई है। अगर आप भी ईस्ट ऑफ कैलाश के आस-पास रहते हैं और कहीं बाहर जाने की तैयारी कर रहे हैं या किसी और स्थान से यहां स्थित इस्कॉन मंदिर में आने की योजना बना रहे हैं तो जारी ट्रैफिक एडवाइजरी को जरूर पढ़ें।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने शनिवार सुबह 8 बजे (16 अगस्त) से 17 अगस्त देर रात दो बजे तक के लिए विशेष व्यवस्था की है और प्रतिबंध लगाए हैं। इस दौरान प्रमुख मार्गों पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

इन रास्तों का उपयोग

  • परामर्श के अनुसार, कैप्टन गौर मार्ग और संत नगर लाल बत्ती के बीच राजा धीर सेन मार्ग पर उत्सव के दौरान लोग पैदल ही आ-जा सकेंगे।
  • वाहन चालकों को कैप्टन गौड़ मार्ग, आउटर रिंग रोड, महात्मा गांधी मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग जैसे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
  • मेट्रो से आने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे एनएसआईसी ओखला मेट्रो स्टेशन पर उतरे और कैप्टन गौड़ मार्ग होते हुए मंदिर पहुंचें। लोगों को यह भी सलाह दी गई है कि वे पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाएं और रास्ते में लगे संकेतों व यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
  • महात्मा गांधी मार्ग से कैप्टन गौड़ मार्ग रिंग रोड चौराहे की तरफ जाने वाले वाहनों को आश्रम या मूलचंद की ओर मोड़ा जाएगा।
  • आउटर रिंग रोड से कैप्टन गौड़ मार्ग आउटर रिंग रोड चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों का मार्ग मोदी मिल फ्लाईओवर की ओर मोड़ा जाएगा।
  • पारस चौक पर आउटर रिंग रोड से आने वाले वाहनों को मोदी मिल फ्लाईओवर या चिराग दिल्ली की ओर मोड़ दिया जाएगा, जबकि बीआरटी सेंट्रल स्कूल फ्लाईओवर से आने वाले वाहनों को चिराग दिल्ली की ओर मोड़ा जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि यह व्यवस्था जनता की सुरक्षा और वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने की गई है, क्योंकि मंदिर में आयोजित होने वाले उत्सव में हजारों श्रद्धालुओं के साथ-साथ विशिष्ट अतिथियों के आने की भी संभावना है। यातायात पुलिस ने भीड़ भाड़ से बचने के लिए श्रद्धालुओं से सार्वजनिक परिवहन, विशेष रूप से दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है।

रोहिणी में ट्रैफिक व्यवस्था

दिल्ली यातायात पुलिस ने 17 अगस्त को रोहिणी में आयोजित होने वाले एक विशेष कार्यक्रम के संबंध में यातायात परिवर्तन और मार्ग प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए परामर्श जारी किया है। परामर्श के अनुसार, इस आयोजन के दौरान वाहनों की सुचारू आवाजाही और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, विशेष रूप से भगवान महावीर रोड, बवाना रोड, कंझावला रोड, कंझावला लिंक रोड और बादशाह दहिया मार्ग के आसपास कई सड़कें बंद रहेंगी

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें