दिल्ली

पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने जवानों के साथ मनाई दिवाली, दिल्लीवासियों को दिया सुरक्षा का भरोसा

राजधानी दिल्ली की सुरक्षा में तैनात जवानों को दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने मिठाईयां बांटकर उन्हें त्योहार की बधाई दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि दिल्लीवासियों की सुरक्षा के लिए हमारे जवान 24 घंटे तैनात हैं।

Image

पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने जवानों के साथ मनाई दिवाली

दिल्ली : दिवाली पर्व के मौके पर सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे जवानों के साथ दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जवानों के पास जामकर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए गिफ्ट सौंपे। उनकी इस पहल से जवानों के चेहरे पर खुशी थी। जवानों ने भी कमिश्नर का अभिवादन स्वीकार कर उन्हें दिपावली की बधाई दी।

कमिश्नर ने किया हौसला अफजाई

दीपावली का त्योहार दिल्ली वाले अपने घर और परिवार के साथ मनाते हैं, लेकिन Delhi Police के जवान दिल्लीवालों की सुरक्षा के लिए त्योहार के मौके पर भी सड़कों पर तैनात रहते हैं। दिल्लीवालों को किसी भी तरह की कोई समस्या न हो लिहाज़ा त्योहार के वक़्त भी वह अपने घर परिवार से दूर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे होते हैं। लिहाजा, उनका हौसला अफजाई के लिए है दिल्ली पुलिस के जवानों के मुखिया सतीश गोलचा खुद रात के वक़्त सड़कों पर उतरे और अपने जवानों को दीपावली की बधाई देते हुए मिठाइयां बांटी।

दिल्ली में दीपावली का त्योहार बड़े ही सौहार्द के साथ मनाया गया। इस दौरान एक तस्वीर मेहरौली इलाके से सामने आई, जहां दिल्ली पुलिस के जवानों ने सुरक्षा के साथ-साथ पारंपरिक तरीके से दीपावली मनाई। यह भी देखने को मिला कि पुलिस की पिकेट पर सुंदर लाइट लगाकर जवानों ने यह ज़ाहिर किया कि ड्यूटी के दौरान भी इस त्योहार को कैसे मनाया जा सकता है? इस के लिए अधिकारियों ने अपने जवानों की सराहना की और कहा कि दिल्लीवासियों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस 24 घंटे तैनात हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article