Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में 20 वर्षीय युवक ने एक अन्य युवक की कथित तौर पर गला रेत कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर निवासी आरोपी अक्षत शर्मा ने 21 वर्षीय हर्ष भाटी पर ब्लेड से हमला किया। आरोपी ने भाटी को कई बार लड़की से दूरी बनाने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने बताया कि जलन के चलते हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
जलन ने ली एक युवक की जान
पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिषेक धनिया ने कहा, "हर्ष के गले में घातक चोट आई लेकिन वह बच गया।" यह घटना 17 जुलाई को तब हुई जब हर्ष लड़की के साथ खड़ा था। उसी समय अक्षत वहां आया और कथित तौर पर उसका गला ब्लेड से काट दिया। अस्पताल से प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पांडव नगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि एक युवती से दोस्ती को लेकर जलन के चलते हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
युवक ने दूसरे युवक को उतारा मौत के घाट
डीसीपी ने कहा, "अक्षत लड़की से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ था और इस वजह से वह हर्ष के लगातार लड़की से मिलने से नाराज था।" पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया जिसमें एक एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की और दूसरी पांडव नगर थाने की टीम थी। पुलिस ने बताया कि जब टीम आरोपी के घर पहुंची, तब तक वह फरार हो चुका था।
एक सूचना के आधार पर उसके घर के पास जाल बिछाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि उसने ईर्ष्या और मानसिक तनाव की स्थिति में हमला किया था। डीसीपी ने बताया कि आरोपी ओपन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा है और आइसक्रीम बेचता है। मामले की जांच जारी है।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
