दिल्ली

Delhi: मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया गोगी गैंग का बदमाश, अपहरण-हत्या का है आरोपी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देर रात रोहिणी के बरवाला चौक इलाके में एक मुठभेड़ में एक फरार बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस बदमाश ने पुलिस पार्टी के घेराबंदी के बाद पुलिस पर फायरिंग कर दी थी इसके बाद जवाबी कार्रवाई में इस बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। शख्स का नाम विकास शाका है जो गोगी गैंग का बदमाश है।

Image

मुठभेड़ के बाद गोगी गैंग का बदमाश (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Times Now Digital

Delhi Encounter: दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर के बाद एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराधी का नाम विकास शाका है, जिसपर हत्या, अपहरण जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देर रात रोहिणी के बरवाला चौक इलाके में एक मुठभेड़ के बाद फरार बदमाश को गिरफ्तार किया है।

अपहरण और हत्या के मामले में है आरोपी

काफी समय से फरार चल रहे विकास शाका पर कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, विकास गोगी गैंग का बदमाश है। इसपर आरोप है कि इसने एक दुश्मनी के चलते हरियाणा से एक युवक का अपहरण कर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को राजस्थान के अलवर में जला दिया था। राजस्थान के किशनगढ़ इलाके में इस वारदात के बाद मामला दर्ज किया गया था। अपहरण और हत्या के मामले की जांच दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस और राजस्थान पुलिस मिलकर कर रही है।

रोहिणी से हुआ गिरफ्तार

इसी बीच पुलिस की स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली कि विकास शुक्रवार की देर रात बरवाला चौक इलाके में किसी से मिलने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंद की। विकास देर रात वहां पहुंचा, तो उसे शक हुआ और उसने वहां से भागने की कोशिश की।

पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन वो नहीं रुका और उसने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जो उसके पैर में जा लगी। पुलिस ने मौका पाकर विकास शाका को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्तौल, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!