दिल्ली

Delhi News: दिल्‍ली में फिर सूटकेस में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, मचा हड़कंप

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 05:28 PM IST

Delhi Crime: दिल्‍ली के पंजाबी बाग इलाके में एक सूटकेट के अंदर महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने यह शव देर शाम रिंग रोड के पास एक गंदे नाले से बरामद किया। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्‍या एक से दो सप्‍ताह पहले की गई और सूटकेस में डालकर शव को यहां फेक दिया। पुलिस मृतका की पहचान करने में जुटी है।

Image

नाले के किनारे सूटकेस में मिला महिला का शव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाबी बाग के पास एक नाले में मिला सूटकेस में बंद शव
  • शव करीब एक से दो सप्‍ताह पुराना, हत्‍या कर फेंकने की आशंका
  • मृतका की पहचान करने की कोशिश में जुटी पुलिस की कई टीमें

Delhi Crime: श्रद्धा मर्डर केस की दहशत से अभी राजधानी दिल्‍ली के लोग पूरी तरह से उबर भी नहीं पाए थे कि, पंजाबी बाग इलाके के अंदर एक सूटकेट में महिला की सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने यह शव देर शाम पंजाबी बाग में रिंग रोड के पास एक गंदे नाले से बरामद किया। मृतक महिला की उम्र 28-30 साल के बीच बताई जा रही है। शव बुरी तरह से सड़ चुका है। दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों पर हत्‍या का केस दर्ज किया गया है।

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, महिला की डेड बॉडी जिस गंदे नाले में मिली, वह नजफगढ़ ड्रेन का हिस्सा है। इसी नाले के किनारे सूटकेस में महिला का शव मिला। लाश की हालत देखकर पुलिस आशंका जता रही है कि, यह हत्या करीब एक से दो सप्‍ताह पहले की गई जिसके बाद शव को सूटकेस में डाल दिया गया और मौका मिलने पर इसे नाले के किनारे फेंक दिया गया। पुलिस को इस सूटकेस की सूचना किसी राहगीर ने पीसीआर पर कॉल करके दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद किया।

दिल्‍ली पुलिस कई स्‍तर पर कर रही मामले की जांच

दिल्‍ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि, शव काफी पुराना है, जिसकी वजह से वह लगभग सड़ चुका है। शव को देखकर लग रहा है कि, महिला की हत्‍या करीब एक से दो सप्‍ताह पहले की गई थी। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्‍या कहीं और की गई और फिर डेड बॉडी को छुपाने के लिए नजफगढ़ ड्रेन के किनारे फेंक दिया गया। क्राइम ब्रांच की एक टीम जहां मृतक महिला की पहचान करने में जुटी हैं। वहीं, एक दूसरी टीम आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटवी कैमरों के 15 दिन की फुटेज की जांच कर रही है। मृतक महिला का फोटो दिल्‍ली के सभी थानों के अलावा एनसीआर के थानों में भी भेजा गया है। पुलिस को उम्‍मीद है कि, जल्‍द ही मृतका की पहचान हो जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article