दिल्ली

Delhi: मां के लिव-इन पार्टनर के चलते दोस्‍त उड़ाते थे मजाक, नाबालिग बेटे ने उतार डाला मौत के घाट

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 02:45 PM IST

Delhi Crime: दिल्‍ली के जगतपुरी इलाके में एक नाबालिग ने अपनी मां के लिव इन पार्टनर पर चाकू से हमला बोल कर हत्‍या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस जांच में पता चला है कि, लिव इन पार्टनर के साथ मां के चले जाने के बाद से नाबालिग के दोस्‍त उसका मजाक उड़ाते थे। इसलिए उसने यह हत्‍या की वारदात की।

Image

दिल्‍ली में नाबालिग ने की चाकू घोंप हत्‍या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पड़ोस में रहते हुए बढ़ी नजदीकियां और दोनों ने छोड़ दिया परिवार
  • मृतक आरोपी की मां को लेकर आया था घर छोड़ने, उसी समय बोला हमला
  • वारादात को अंजाम देने के बाद से आरोपी नाबालिग फरार, पुलिस की तलाश जारी

Delhi Crime: दिल्‍ली के जगतपुरी इलाके में नाबालिग द्वारा हत्‍या का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी किशोर ने अपनी मां के लिव-इन पार्टनर की ही चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे आरोपी के पिता ही घायल को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जगतपुरी के रहने वाले 40 वर्षीय नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस हत्‍या का मामला दर्ज कर अरोपी की तलाश कर रही है, हालांकि अभी तक वह फरार है।

बताया जा रहा रहा है, कि मृतक नरेंद्र अपनी पत्‍नी और एक बेटी के साथ जगतपुरी इलाके में रहते थे। यह पेशे से टैक्सी चालक थे। पुलिस के अनुसार, नरेंद्र के पड़ोस में ही अपनी पति और तीन बच्‍चों के साथ एक महिला भी रहती थी। इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। जिसके बाद नरेंद्र और वह महिला अपने परिवार से अलग होकर पालम में किराये का मकान लेकर रहने लगे। बताया जा रहा है कि, कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। जिसके बाद महिला अपने परिवार पास वापस जाने के लिए अड़ गई।

दोस्‍त उड़ाते थे आरोपी का मजाक, लेना चाहता था बदला

पुलिस के अनुसार, रविवार रात को नरेंद्र अपनी टैक्‍सी से लिव इन पार्टनर महिला को लेकर

जगतपुरी उसके घर पहुंचा था। यहां पर भी दोनों के बीच नोकझोंक हुई। इसी दौरान वहां पर महिला का नाबालिग बेटा भी पहुंच गया और नरेंद्र को अपने घर पर देखकर भड़क गया। वह घर में रखा सब्जी काटने वाला चाकू ले आया और नरेंद्र पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे आरोपी के पिता उसे अपनी कार से अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, अभी तक की जांच में पता चला कि, आरोपित किशोर मां के घर से चले जाने के बाद से काफी नाराज था। उसके दोस्‍त उसका मां के चले जाने की बात को लेकर मजाक उड़ाते थी। इस वजह से वह नरेंद्र से बदला लेना चाहता था और उसे देखते ही हमला बोल दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!