दिल्ली

AIIMS Delhi: मरीजों को बड़ी राहत, एम्स में अब ऑनलाइन दिखेंगे सभी प्राइवेट वार्ड, नहीं पड़ेगा भटकना

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2022, 02:47 PM IST

AIIMS Delhi: एम्स के प्राइवेट वार्ड में बेड हासिल करने के लिए अब मरीजों को धक्‍के नहीं खाने पड़ेंगे। मरीज व उनके परिजन घर बैठे एम्‍स के पोर्टल की मदद से ऑनलाइन खाली बेडों की संख्‍या जान सकेंगे। क्‍योंकि एम्‍स के प्राइवेट वार्ड अब ऑनलाइन हो गए हैं। इसके अलावा एम्‍स में 300 रुपये शुल्‍क तक की सभी मेडिकल जांच को भी फ्री कर दिया गया है।

Image

एम्‍स में अब ऑनलाइन मिलेगी प्राइवेट वार्ड में बेडों की जानकारी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एम्‍स में अब ऑनलाइन मिलेगी प्राइवेट वार्ड के बेडों की जानकारी
  • नए साल में 100 बेड की क्षमता वाला नया प्राइवेट वार्ड होगा शुरू
  • एम्‍स में 300 रुपये तक के शुल्‍क वाली सभी जांच किए गए फ्री

AIIMS Delhi: दिल्‍ली एम्स में रोजाना हजारों लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। यही कारण है कि, यहां के जनरल वार्ड से लेकर प्राइवेट वार्ड तक हमेशा भरे रहते हैं। यहां के प्राइवेट वार्ड का खर्च उठाने को तैयार मरीजों को भी अक्सर बेड के लिए महीनों तक चक्‍कर काटना पड़ता है। प्राइवेट वार्ड में स्‍टॉफ व जान पहचान वाले लोगों को आसानी से बेड मिल जाता था, वहीं आम मरीजों को बेड खाली नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया जाता था। हालांकि अब यह आसान नहीं होगा, क्‍योंकि एम्‍स के प्राइवेट वार्ड अब ऑनलाइन हो गए हैं। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की तरफ से निर्देश जारी किया गया था।

इस निर्देश के तहत अब सभी प्राइवेट वार्ड के खाली बेड की संख्या एम्स को वेबसाइट पर ऑनलाइन करने को कहा गया था। इस नई व्यवस्था से मरीजों को आसानी से प्राइवेट वार्ड में खाली बेडों की जानकारी घर बैठ मिल जाएगी। बता दें कि, एम्स के प्राइवेट वार्ड में मौजूदा समय में 288 बेड है। इसके अलावा 100 कमरों का एक नया प्राइवेट वार्ड भी बनाया गया है, जो नए साल के साथ शुरू हो सकता है। जिसके बाद यहां पर प्राइवेट वार्ड में बेड की संख्‍या 388 हो जाएगी। एम्‍स के सभी वार्ड को मिलाकर यहां पर एक साथ करीब दो हजार मरीज भर्ती हो सकते हैं।

एम्‍स में 300 रुपये तक की जांच हुई नि:शुल्क

प्राइवेट वार्ड को ऑनलाइन करने के अलावा एक और बड़ा बदलाव किया गया है। यहां पर 300 रुपये तक की सभी मेडिकल जांच को ऑनलाइन कर दिया गया है। इस फैसले का फायदा उन सभी मरीजों को मिल सकेगा, जो कम खर्च में बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा हासिल करना चाहते हैं। इस सुविधा को देने से होने वाले वित्तीय नुकसान की भरपाई के लिए प्राइवेट वार्ड का शुल्क दोगुना कर दिया गया है।

धूम्रपान मुक्त बनेगा एम्स

एम्‍स को धूम्रपान मुक्‍त बनाने के लिए भी बड़ी पहल की जा रही है। अब संस्थान के परिसर में धूम्रपान करने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इस नियम का पालन न करने पर 200 रुपये जुर्माना ठोका जाएगा। बता दें कि, अभी तक अस्‍पताल भवन के अंदर धूम्रपान करने पर रोक थी, लेकिन अब पूरे परिसर में कहीं पर भी धूम्रपान करते मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें