Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट इलाके में स्थित ज्योति नगर इलाके में चाकूबाजी की बड़ी घटना सामने आई है। लोनी रोड पर स्थित एमआईजी फ्लैट्स के पार्क में दो गुटों के बीच हुई इस घटना में चार युवक घायल हो गए है। इन घायलों की पहचान नंद नगरी के रहने वाले 19 वर्षी सलमान, 18 वर्षीय अनीश, लोनी के रहने वाले 17 वर्षीय हेमंत और 17 वर्षीय शिवम के तौर पर हुई है। इन घायलों में हेमंत पर चाकू से कई वार किए गए हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने चाकूबाजी के इस मामले के मुख्य आरोपी साहिल सब्जीवाला समेत चार युवकों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। सभी आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
पुलिस को दिए बयान में घायल सलमान ने बताया कि, वह परिवार के साथ नंद नगरी बी-ब्लॉक में रहता है और पास के ही एक सरकारी स्कूल में 12वीं का छात्र है। उसने बताया कि, बीती शाम करीब 4 बजे अपने दोस्त अनीस और अन्य दोस्त के साथ कपड़े लेने के लिए अशोक नगर गया था। घायल सलमान ने बताया कि, मार्केट से आने के बाद वह और अनीश ईस्ट लोनी रोड स्थित पार्क में बैठ गए। वहीं पर दो लड़के (हिमांशु और शिवम) बैठे थे।
बचाव करने आए तो आरोपियों ने बोल दिया हमला
पीड़ित सलमान ने बताया कि, कुछ देर बाद ही वहां पर साहिल सब्जीवाला अपने दोस्तों के साथ पहुंचा और करीब बैठे हेमंत से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दूसरा लड़का शिवम बीच-बचाव करने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद सब्जीवाला ने अपने पास से चाकू निकाल कर दोनों पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिया। आरोप है कि, साहिल सब्जीवाले के साथ मौजूद उसके दोस्त दोनों को जान से मारने के लिए उकसाने लगे। यह देख जब सलमान और अनीस ने बचाव करने की कोशिश की तो इन आरोपियों ने इन दोनों पर भी चाकू से हमला बोल दिया। सलमान ने पुलिस को बताया कि, इस दौरान दोस्त अनीश डरकर भागने लगा तो इन आरोपियों ने उसे भी दौड़ाकर पकड़ लिया और पेट में चाकू घोंप दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
