Delhi Best Street Food: राजधानी दिल्ली अपने कल्चर और खानपान को लेकर पूरे देश में फेमस हैं, यहां पर आपको देश दुनिया के लजीज व्यंजनों से लेकर सभी राज्य के लोकल फूड्स तक गली-गली में मिल जाएंगे। अगर आप भी चटोरे हैं तो आपको स्ट्रीट फूड जरूर पसंद आते होंगे। अब हम आपको दिल्ली की पांच ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आपको जायकेदार स्ट्रीट फूड्स का स्वाद लेने को मिलेगा। नए साल पर अगर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ दिल्ली घूमने निकल रहे हैं, तो इन जगहों पर स्ट्रीट फूड्स का मचा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये दिल्ली की पांच कौन सी जगह हैं।
परांठे वाली गली- पुरानी दिल्ली
पुरानी दिल्ली की परांठे वाली गली अपने जायके के लिए वर्ल्ड फेमस है। यह नाम अब ऑइकन बन चुका है। यहां पर करीब डेढ़ सौ साल से देसी घी में तले गरमा-गरम परांठे परोसे जा रहे हैं। हालांकि पहले की तुलना में अब यहां परांठों की दुकान तो कम हो गई है, लेकिन पराठों की वैरायटी बढ़ गई है। यहां पर आपको 30 से ज्यादा वैरायटी के परांठों का स्वाद मिल जाएगा। यही कारण है कि, यहां पर दिल्ली के अलावा देश-विदेश के पर्यटक खींचे चले आते हैं।चावड़ी बाजार- पुरानी दिल्ली
पुरानी दिल्ली में स्थित चावड़ी बाजार वैसे तो थोक बाजार है, लेकिन इसकी संकरी गलियां अपने जायके के लिए भी जानी जाती हैं। यहां की गलियों में मौजूद स्ट्रीट फूड्स की स्टॉल और मिठाई की दुकानें पर्यटकों को खूब पसंद आती हैं। अगर आप पानी पूरी, कचौरी, दौलत की चाट और नागोरी हलवे का स्वाद लेना चाहते हैं तो चावड़ी बाजार आना न भूलें। यहां आपको खाने-पीने की कई चीजें मिलेंगी।कनॉट प्लेस
कनॉट प्लेस राजधानी दिल्ली की शान है। यह जगह युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को खूब पसंद आती है। यहां आपको विदेशी फूड्स से लेकर देशी स्वाद तक आसानी से मिल जाएगा। यहां पर स्ट्रीट फूड्स की एक से बढ़कर एक फेमस दुकानें हैं, जिनका स्वाद लाजवाब है।आईएनए मार्केट-दिल्ली हॉट
अगर आप न्यू ईयर पर घूमने के साथ ही स्ट्रीट फूड का आनंद लेना चाहते हैं तो आईएनए मार्केट जरूर जाएं। यहां आपको इंडियन, चाइनिज और इटिलियन फूड्स के स्वाद स्ट्रीट स्टॉलों पर मिल जाएंगे।मूलचंद
अगर आप लेट नाइट घूमने के शौकीन हैं और आपको परांठे खाने का शौक है, तो मूलचंद आपके लिए लिए जन्नत है। यहां पर आपको लेट नाइट मक्खन और दही के साथ परांठे का स्वाद लेने को मिल जाएगा। यहां की परांठों की दुकानों पर रात भर लोगों की भीड़ लगी रहती है।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
