दिल्ली

दिल्ली में 75 साल के बुजुर्ग की हत्या, घर में घुसकर चाकू से गोंदा; मामला दर्ज

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में घर में घुसकर एक 75 साल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बेटे ने जब पिता को खून से लथपथ देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है-

Image

दिल्ली में 75 साल के बुजुर्ग की हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Crime: दिल्ली में एक 75 साल के बुजुर्ग पर चाकू से हमला किया गया। जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। मामला दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में घर के अंदर बुजुर्ग व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी है। बुजुर्ग व्यक्ति का बेटा सुबह जब कमरे में आया तो उसने खून से लथपथ पिता को देखा। परिवार वालों ने पुलिस इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए LBS अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

75 साल के बुजुर्ग की हत्या

दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना इलाके के सी ब्लॉक न्यू अशोक नगर में बुजुर्क अपने घर में थे, जब घटना को अंजाम दिया गया। DCP अपूर्व गुप्ता ने बताया कि मृतक की पहचान गौतम ठाकुर के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 75 साल थी। गौतम ठाकुर MTNL विभाग से रिटायर्ड थे।

घर में घुसकर मारा चाकू

उनके बेटे अंडरगार्मेट्स का व्यापार करते हैं। पुलिस के मुताबिक आज सुबह पुलिस को सूचना मिली की बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो गौतम ठाकुर खून से लथपथ हालत में मकान की पहली मंजिल पर अपने कमरे में बेड पर पड़े हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस सभी एंगल से हत्या की जांच कर रही है पता लगाने में जुटी हुई है आखिर बुजुर्ग की हत्या किसने की।

बड़ी बहू से जब बात की तो उसने बताया कि हम सुबह सो रहे थे तभी मेरा देवर आया और उसने बताया कि पिता जी को कोई मार गया है तब हमने पुलिस को फोन किया और हमारी किसी से कोई भी दुश्मनी नही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article