दिल्ली

Weather Updates: Delhi-NCR में गुरुवार को होगी बारिश या बढ़ेगी गर्मी? जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Delhi NCR Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में बुधवार की सुबह बारिश हुई, जिसके बाद दिन भर मौसम सुहाना बना रहा। लोगों ने उमस और गर्मी से राहत पाई। इसी बीच, मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में कल का मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर अपडेट जारी किया है। जानें कैसा रहेगा कल का मौसम।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Delhi NCR Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में इस सप्ताह की शुरुआत सुहाने मौसम से हुआ है। सोमवार को कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद मंगलवार को कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। वहीं, बुधवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई, जिसके बाद दिनभर मौसम सुहाना बना रहा है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली रही। इसी बीच, मौसम विभाग ने गुरुवार के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है।

बुधवार सुबह को हुई बारिश

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बुधवार को सुबह बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से ढाई डिग्री कम है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव और यातायात जाम हो गया। बारिश की वजह से परिवहन की व्यवस्था भी प्रभावित हुईं।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

इसी बीच गुरुवार को दिल्ली में मौसम कैसा रहने वाला है, इसे लेकर अपडेट सामने आया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में गुरुवार को येलो अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ उन्होंने राजधानी में 28 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। इसके बाद दिल्ली में फिर से मौसम बदल सकता है और एक बार फिर से उमस की वापसी हो सकती है।

delhi weather report

दिल्ली मौसम अपडेट।

दिल्ली में बारिश से गिरे पेड़

इससे पहले आईएमडी ने बताया था कि दिल्ली में बुधवार को बादल छाए रहेंगे और दिन में मध्यम तीव्रता की बारिश होने का भी अनुमान है। उसने बताया कि राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने जलभराव से प्रभावित सड़कों के बारे में यात्रियों को अलर्ट जारी किया है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि दिल्ली के सबसे पुराने श्मशान घाट निगमबोध घाट पर जलभराव के कारण यातायात में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने बताया कि रानी बाग स्थित हरियाणा मैत्री भवन में बरगद का एक विशाल पेड़ उखड़ जाने से इलाके में यातायात जाम हो गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा... और देखें

End of Article