आज बारिश होगी या नहीं
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में किसी भी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में आने वाले गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश होने की संभावना नहीं है। दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को उमस वाली गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। बता दें कि इस बीच शहर का तापमान भी बढ़ने लगा है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फरीदाबाद और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 35 रह सकता है।
तीन दिन बारिश का येलो अलर्ट
आईएमडी ने दिल्ली में आने वाले तीन दिनों तक तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में 24 से लेकर 26 अगस्त तक झमाझम बारिश होगी। तेज वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और इससे तापमान में भी कमी आएगी। जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त को 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।
साफ हुई दिल्ली का हवा
दिल्ली में मानसून के दौरान प्रदूषण में कमी आई है। दिल्ली की एक्यूआई संतोषजन श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 84 दर्ज किया गया था। बता दें कि 26 दिनों से लगातार दिल्ली का एक्यूआई 100 से नीचे संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
