दिल्ली में बारिश की संभावना
बुधवार को झमाझम बारिश के बाद गुरुवार को कई इलाकों में हल्की बारिश होने से शहर का तापमान 25-26 के आस-पास बना हुआ है। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा। ऐसे में मौसमी गतिविधियों को देखते हुए दिल्ली में आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हल्की बारिश के साथ हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो जाएगा। इससे वीकेंड की शुरुआत और खुशनुमा होगी।
एनसीआर में बारिश
मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद और नोएडा में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवाओं के साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी तरफ गुरुग्राम और फरीदाबाद में विभाग द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच दोनों शहरों में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं 9 अगस्त से 14 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है। नोएडा और गाजियाबाद के तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 32 से 33 रह सकता है। यहां भी पूरे सप्ताह बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
आगामी दिनों में दिल्ली में मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी 4 से 5 दिन का मौसम खुशनुमा बना रहेगा। आईएमडी ने 12-13 अगस्त के दौरान तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इससे पहले और बाद में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 10 अगस्त से 12 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
