Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गिर पारा, आई कूल-कूल वाली फीलिंग, जानिए कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: तेज हवाओं और बारिश के बाद शहर का मौसम कूल-कूल बना हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आने वाले 6 दिन शहर का मौसम सुहावना बना रहेगा।

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में शनिवार शाम तेज हवाएं चली हैं और हल्की बारिश भी हुई है, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। अप्रैल की शुरुआत से ही तापमान बढ़ने लगा था। गर्मी से लोगों के पसीने छुटने लगे थे। दिल्ली एनसीआर समेत कई शहरों का तापमान 39-40 डिग्री तक पहुंच गया था। ऐसे में बारिश होने से लोगों को राहत मिली है और शहर के तापमान में एक बार फिर कमी आई है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल...

Delhi NCR Weather Today

दिल्ली-एनसीआर में मौसम के मिजाज

दिल्ली में आज मौसम के हाल

IMD ने रविवार यानी आज भी तेज हवाओं और हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं आईएमडी के वैज्ञानिक एवं प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में 12 अप्रैल को आए सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आकाश में बादल छाए रहेंगे और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे राजधानी का तापमान गिर सकता है। इसके अतिरिक्त दिन के दौरान नमी का स्तर 31 से 71 प्रतिशत तक रहेगा।

End of Feed