Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मानसून की विदाई के बाद से यहां तापमान बढ़ रहा है और लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और तेज धूप से लोग पसीने में तरबतर नजर आ रहे हैं। इस बीच आगामी दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। आमतौर पर नवरात्रि के दौरान मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगती थी, लेकिन इस साल मौसम की चाल कुछ अलग ही देखने को मिल रही है। ठंडक को दूर की बात है यहां तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया है। सितंबर के महीने में मई-जून वाली गर्मी पड़ रही है। आइए अब आपको बताए कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -
दिल्ली में खिली रहेगी तेज धूप
राजधानी दिल्ली में मौसम साफ बना हुआ है। आज शहर में तेज धूप खिली रहेगी और शहर वासियों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। सितंबर के महीने में दिल्ली में भीषण गर्मी हो रही है। आसमान से आग बरस रही है। तेज धूप में लोग घरों से बाहर जाने से बच रहे हैं। त्वचा जला देने वाली धूप से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली को ग्रीन जोन में रखा है, इसका अर्थ यह है कि यहां आगामी दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली के तापमान की बात करें तो आज शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली सटे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप खिली हुई है और उमस वाली गर्मी से लोगों को हाल बेहाल हो गया है। इन सभी शहरों में बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई गई है। लेकिन मौसमी गतिविधियों को देखते हुए यहां तापमान और बढ़ सकता है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27 और 28 डिग्री तक जा सकता है। वहीं बात करें गाजियाबाद और नोएडा की तो यहां न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रह सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
