दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam 21-Oct-2025: दिल्ली में फॉग और स्मॉग का डबल अटैक, सुबह-शाम ठंड, दिन में गर्मी का अहसास, जानें कैसा रहेगा एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-Oct-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम में गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन दिन में अभी भी गर्मी का दौर जारी है। दोपहर के समय लोगों को पसीने में तरबतर देखा जा रहा है। इस बीच शहर की आबोहवा भी खराब होने लगी है। शहर के विभिन्न इलाकों में फॉग और स्मॉग देखने को मिल रही है।

Image

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-Oct-2025: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शहर में सुबह के समय-शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप के साथ गर्मी का अहसास हो रहा है। लोगों गर्मी से पसीना-पसीना हो रहे हैं। शाम होते ही थोड़ी राहत मिल रही है। बीते दिनों की तुलना में दिल्ली के तापमान में भी वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 21 तक दर्ज किया जा रहा है। आगामी दिनों में मौसम के एक बार फिर बदलने की उम्मीद की जा रही है। माना जा रहा है कि अब ठंड का कहर देखने को मिलेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह की शुरुआत हल्की फॉग और स्मॉग के साथ हुई है। सुबह के समय ठंड बढ़ने से कोहरा होने लगा है। वही प्रदूषण बढ़ने के साथ स्मॉग की लेयर भी देखने को मिल रही है। बीते शनिवार से तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई है। लेकिन सुबह और शाम का मौसम अभी भी ठंडा बना हुआ है। बस दिन के समय गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश होगी या नहीं?

दिल्ली और उससे सटे गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली-एनसीआर को को ग्रीन जोन में रखा है। यहां आगामी दिनों में भी बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, उसका असर दिल्ली के मौसम पर भी देखने को मिलेगा, लेकिन बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

दिल्ली की आबोहवा हुई खराब

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा खराब होने लगी है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली का एक्यूआई तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को एक्यूआई खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया था। दीवाली के दिन सोमवार को शहर का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया था। आनंद विहार, अशोक विहार और वजीरपुर का एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया। एनसीआर में भी एक्यूआई खराब से बहुत खराब की श्रेणी में बना हुआ है।

एनसीआर में मौसम का हाल

गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में मौसम साफ रहेगा। यहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिल्ली की तरह ही यहां भी सुबह-शाम में ठंड हो रही है, लेकिन दिन के समय गर्मी बढ़ने लगती है। अक्टूबर के अंत तक एनसीआर क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होने की संभावना जताई जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article