दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam 17-Oct-2025: दिल्ली में गिरा तापमान, बढ़ा प्रदूषण, हॉट एंड कोल्ड मौसम में एक्यूआई 242

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-Oct-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर के हॉट-एंड कोल्ड मौसम में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही। जहां एक तरफ तापमान में कमी दर्ज की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। आगामी दिनों में बहुत खराब से खतरनाक की श्रेणी में जाने की आशंका है।

Image

दिल्ली में गिरा तापमान, बढ़ा प्रदूषण (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-Oct-2025: दिल्ली-एनसीआर में सुबह की शुरुआत ठिठुरन के साथ हुई है। कई स्थानों पर धुंध भी देखने को मिल रही है। ठंड और धुंध के बीच दिल्ली का एक्यूआई है कि बढ़ता ही जा रहा है। ठंड की शुरुआत के साथ ही दिल्ली की हवा खराब होने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो इस बीच बारिश और हवाएं चलने की कोई संभावना नहीं है। आगामी दिनों में प्रदूषण और बढ़ सकता है। दिवाली के बाद खराब श्रेणी से बहुत खराब की श्रेणी में पहुंच जाएगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। तेज हवाएं तो दूर की बात हैं यहां सतही हवाएं भी नहीं चल रही है। यह भी प्रदूषण बढ़ने का एक और कारण है। दिल्ली में सुबह-शाम की ठंड का दौर जारी है। तड़के सुबह और देर रात में ठिठुरन महसूस हो रही है। यहां दिन के समय धूप के तेवर देखने को मिलते हैं और हल्की गर्मी महसूस होती है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग का मानना है कि दिवाली के बाद दिल्ली में तीखी धूप का असर भी कम हो जाएगा। यहां कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। मौसम की चाल को देखते ही दिल्लीवासियों ने भी सर्दियों की तैयारी शुरू कर दी है। कंबल को धूप लगाना और ड्राई क्लीनिंग के लिए दिया जा रहा है। गर्म कपड़े निकलने शुरू हो गए हैं। तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जाएगा। शाम होते ही का तापमान में कमी दर्ज की जा जाएगी।

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति

बीते दिनों से दिल्ली में प्रदूषण तेजी से आगे भाग रहा रहा है। मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई मोडरेट की श्रेणी में 200 से कम बना हुआ था। लेकिन बुधवार को यह खराब की श्रेणी 211 तक पहुंच गया और उसके बाद गुरुवार को 237 दर्ज किया गया है। कल से आज तक में दिल्ली के एक्यूआई में 5 अंक की बढ़त देखी गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सुबह 5 बजे के अपडेट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 242 पहुंच गया है। दोपहर और शाम तक में एक्यूआई और बढ़ेगा। आशंका है कि दिवाली से पहले ही दिल्ली का आबोहवा खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच जाएगी और दिवाली के बाद यह खतरनाक श्रेणी में दर्ज की जाएगी।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली की ही तरह गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में मौसम की चाल अजब-गजब चल रही है। यहां सुबह के शाम ठिठुरन वाली ठंड हो रही है, जिसमें लोगों को जैकेट और शॉल ओढ़े देखा जा रहा है। वहीं दिन के समय गर्मी का अहसास हो रहा है। शाम होते ही मौसम एक बार फिर बदलता है और ठंड महसूस होने लगती है। एसी-कूलर तो क्या देर रात में अब घरों में पंखे भी बंद होने लगे हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी शहरों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान में कमी दर्ज की जा रही है, लेकिन प्रदूषण यहां भी तेजी से बढ़ रहा है। गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा और गुरुग्राम का एक्यूआई खराब से बहुत खराब की श्रेणी में बना हुआ है। वहीं फरीदाबाद का एक्यूआई मोडरेट की श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article