दिल्ली

Delhi-NCR Weather Today: जन्माष्टमी पर दिल्ली-एनसीआर में जमकर बरसेंगे मेघ, कूल-कूल होगा वीकेंड का मौसम

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-AUG-2025 नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: स्वतंत्रता दिवस पर बारिश के बाद अब जन्माष्टमी के दिन भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश से शहर का मौसम ठंडा-ठंडा, कूल-कूल बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में भी दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा।

Image

जन्माष्टमी पर दिल्ली-एनसीआर में जमकर बरसेंगे मेघ (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-AUG-2025: दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से शहर का मौसम ठंडा बना हुआ है। लोगों के एसी और कूलर बंद हो गए हैं। भारी बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा रहा है। यातायात व्यव्यवस्था पर इसका सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिला है। इस बीच मौसम विभाग ने आज जन्माष्टमी पर भी बारिश होने की संभावना जताई है। आइए अब आपको विस्तार में मौसम का हाल बताएं -

दिल्ली में आज बारिश की संभावना

आज जन्माष्टमी के अवसर पर दिल्ली में बारिश की संभावना जताई गई है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। बादलों की आवाजाही के बीच दिल्ली में आज शहर के कई इलाकों में दोपहर और शाम के दौरान बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। शहर के तापमान के बारे में बात करें तो दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दिल्ली में कब तक रहेगा बारिश का दौर?

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 16, 17 और 18 अगस्त तक मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिलेगी। 19 से 21 अगस्त तक शहर में हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा। इसका अर्थ यह है कि आज यानी 16 अगस्त से 21 अगस्त तक दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। शहर का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 और 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं और बारिश होने से ठंडक और बढ़ेगी। बात करें गाजियाबाद और नोएडा की आज जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के साथ इन दोनों शहरों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। तापमान की बात करें तो दोनों शहरों का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 27 डिग्री तक रह सकता है। अगर दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश होती रही तो शहर के तापमान में और कमी आएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article