दिल्ली

दिल्ली NCR का मौसम 15-September-2025: दिल्ली NCR में बढ़ी उमस भरी गर्मी, मौसमी गतिविधियां दिखा रही बारिश की संभावना; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Delhi NCR Ka Mausam, दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली NCR में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है, रविवार को बादलों के मंडराने के बावजूद बारिश नहीं हुई। तेज धूप और उमस के बीच तापमान दिन के समय 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, दिल्ली में क्या असर पड़ेगा। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम।

Image

दिल्ली में आज बारिश की कितनी संभावना

Photo : Times Now Digital

Delhi NCR Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15-September-2025: दिल्ली एनसीआर में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है, रविवार की दोपहर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। काले बादल कई बार मंडराने के बावजूद जल्दी ही गायब हो जाते हैं, जिससे उमस और तापमान में इजाफा हो रहा है। सुबह-सुबह तेज धूप निकलने से मौसम पहले वाले सप्ताह की तुलना में अब ज्यादा गर्म और असहज लग रहा है।

कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है और एंटी साइक्लोनिक परिस्थितियों के कारण पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। फिलहाल दिल्ली एनसीआर में धूप के साथ बादल रहेंगे और हवाओं की रफ्तार लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा, जबकि रात का तापमान 25 से 26 डिग्री के आसपास है।

हल्की बारिश की उम्मीद

IMD के अनुसार, 16 से 20 सितंबर तक दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज बारिश की संभावना कम है, लेकिन हल्की बूंदों से तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है और मौसम कुछ हद तक सुहावना हो सकता है।

नोएडा का मौसम

आज नोएडा शहर के तापमान की बात करें तो आज दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस। आज हल्के बादलों के बीच से सूरज चमकता रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है। कल भी कमोबेश यही हालात रहने वाले हैं।

गुरुग्राम का मौसम

आज गुरुग्राम शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। आसमान में छिटपुट बादल रहेंगे और पूरे दिन धूप खिली रहेगी। बारिश की आज कोई संभावना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें