दिल्ली

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में बादलों का डेरा, आने वाला है बारिश के साथ तेज हवाओं का झोंका; 3 दिन बरसेंगे बादल!

Delhi-NCR Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के परिवर्तन होते ही बारिश शुरू हो चुकी है। आज तेज हवाओं के साथ आसमान से तेज बौछारें गिर रही हैं। मौसम विभाग ने कल और अगले 3 दिन तक खराब मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आइये जानते हैं दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा?

Image

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

Photo : iStock

Delhi-NCR Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में काले बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं मौसम को सुहावना बना रही हैं। गुरुवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है, जो गर्मी से काफी राहत दे रही हैं। मौसम का असर नोएडा फिल्म सिटी से लेकर ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद तक देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने 29 मई और 30 मई को तेज बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है। अगर, मौसम का पूर्वानुमान सही साबित होता है तो लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। इन दोनों दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

आईएमडी ने बताया कि 29 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ह्यूमिडिटी का स्तर 70 प्रतिशत से 49 प्रतिशत के बीच रहेगा। इसी प्रकार, 30 मई को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा, तापमान वही रहेगा और हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। लिहाजा, लोगों को सुरक्षित रहने की जरूरत है।

कैसा रहेगा कल-परसों का मौसम

31 मई को भी मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की चेतावनी अब भी बनी हुई है। 1 जून को “थंडरस्टॉर्म विथ रेन” की संभावना है, लेकिन इस दिन कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 2 जून से मौसम में काफी सुधार देखने को मिलेगा, जहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 3 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन कोई विशेष चेतावनी नहीं है। 4 जून को मौसम पूरी तरह से सामान्य रहेगा।

दिल्ली में कितना प्रदूषण?

मौसम का मिजाज बदलने से दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में खासी कमी आई है। सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई 143 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश जारी है। कुपवाड़ा में ओलावृष्टि शुरू हो गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article