Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-Nov-2025: दिल्ली-एनसीआर में ठंड का सितम जारी है। बीते कुछ दिनों से राजधानी में दिन के समय तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तेज खिली धूप से निवासियों को ठंड से राहत मिल रही है। लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली। जल्द ही राजधानी में सही मायनों में 'दिल्ली की सर्दी' की शुरुआत होगी। कुछ दिनों से बढ़ रहा तापमान फिर एक बार लुढ़केगा।
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के समय कोहरा छाने लगा है और कड़ाके की ठंड हो रही है। लेकिन सूरज निकलते ही कोहरा कम होने लगता है और तापमान में वृद्धि देखने को मिलती है। दिन के समय खिली तेज धूप से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। शाम होते ही तापमान फिर गिरने लगती है और ठंड बढ़ने लगती है।
क्यों बढ़ने लगा दिल्ली का तापमान?
बता दें कि हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिम से बदलकर अब उत्तर-पूर्वी हो गई है, जिसके चलते शहर के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। दिन के समय दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों के तापमान में भले ही वृद्धि बनी हुई है, लेकिन रात का मौसम अभी भी सर्द बना हुआ है। रात होते ही लोग कंबल-रजाई में दुबकने लगे हैं। आगामी दिनों में एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
इस दिन के बाद से बढ़ेगी दिल्ली में ठंड
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम और तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, 27 नवंबर तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। उसके बाद से दिल्ली का मौसम फिर करवट लेगा और कड़ाके की सर्दी के साथ तापमान में भी कमी आएगी। इस दौरान शहर का तापमान सामान्य से कम जा सकता है, जिससे दिसंबर की शुरुआत शीतलहर के साथ होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में दिसंबर के महीने में भीषण ठंड पड़ेगी।
एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
दिल्ली के जैसे ही गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद का मौसम बना रहेगा। दिन के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी तो वहीं रातें अभी भी सर्द बनी हुई है। 27 नवंबर के बाद एनसीआर क्षेत्रों के मौसम में भी बदलाव होगा और यहां भी भीषण सर्दियों की शुरुआत होगी। बता दें कि इस समय एनसीआर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 25 से 28 के बीच दर्ज किया जा रहा है, वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 11 से 13 के बीच बना हुआ है। 27 के बाद तापमान मे कमी आएगी और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
