दिल्ली

Delhi-NCR Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक, तापमान गिरने से बढ़ी कंपकंपी, जानें कैसे रहेगा नोएडा-गुरुग्राम में मौसम का हाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07-Nov-2025: दिल्ली और उससे सटे शहरों ठंड के साथ प्रदूषण की भी मार झेलनी पड़ रही है। शहर की हवा जहरीली बनी हुई है और इससे राहत मिलने की संभावना भी कम है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में दिल्ली-एनसीआर के तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी और असली दिल्ली वाली सर्दी की शुरुआत होगी।

Image

दिल्ली-एनसीआर ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07-Nov-2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम शुष्क बना हुआ है। न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में कमी रिकॉर्ड की गई है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर दिल्ली के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए माना जा रहा है कि दिसंबर के आने से पहले दिल्ली में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। सही मायनों में दिल्ली की सर्दी का आनंद लोगों को दिसंबर के महीने से पहले मिल सकता है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल।

दिल्ली में कंपकंपा देने वाली सर्दी की शुरुआत

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का सितम बढ़ने लगा है। सुबह-शाम में लोग जैकेट, स्वेटर और शॉल में नजर आ रहे हैं। हालांकि दिन में ये स्वेटर और जैकेट हाथ में आ जाते हैं, लेकिन सुबह-शाम में इनका बिना अब गुजारा नहीं हो पा रहा है। रात में भी ठंड इतनी बढ़ गई है कि कंबल की आवश्यकता पड़ने लगी है। मौसम की चाल को देखते हुए और पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए कहा जा सकता है कि आगामी दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। दिल्ली में अभी ठंड की शुरुआत हुई है।

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में सुबह की शुरुआत ठिठुरन के साथ हुई है। धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली में कई स्थानों पर छिछला कोहरा भी देखने को मिला है। दिन के समय धूप खिली रहेगी, जिससे हल्की गर्माहट महसूस होगी और शाम होते ही एक बार फिर लोगों को कांपते हुए देखा जाएगा।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली के सटे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम की सुहावना बना हुआ है। दिल्ली की तरह एनसीआर क्षेत्र भी ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहे हैं। तापमान में कमी के साथ प्रदूषण में वृद्धि हो रही है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, कल यानी 6 नवंबर को शाम 4 बजे की रिपोर्ट में नोएडा का AQI 257, गाजियाबाद का AQI 266 गुरुग्राम का AQI 257, फरीदाबाद का AQI 218 दर्ज किया गया है। फरीदाबाद, जिसका AQI बीते दिनों मोडरेट श्रेणी में दर्ज किया जा रहा था, वह भी अब खराब श्रेणी में पहुंच गया है।

मौसम की बात करें तो इन सभी शहरों सुबह-शाम अच्छी ठंड पड़ने लगी है। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। दिन के समय तेज धूप खिली रहती है, जिससे ठंड से थोड़ी राहत रहती है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में एनसीआर क्षेत्रों में भीषण ठंड पड़ेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article