Delhi: दिल्ली में एक नाबालिक लड़की तीसरे मंजिल से गिर पड़ी। घटना साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के सागरपुर इलाके की है, जहां देर शाम लड़की थर्ड फ्लोर से गिर गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की के गिरने का वीडियो घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी आए तो उन्होंने देखा की लड़की खून से लथपथ सड़क पर पड़ी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। लड़की कैसे गिरी इसकी जांच की जा रही है।
तीसरी मंंजिल से गिरी लड़की
जानकारी के अनुसार साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के सागरपुर इलाके में देर शाम को थर्ड फ्लोर से नाबालिक लडकी सड़क पर गिरी गई। जिसके बाद घायल लड़की को उठाकर परिवार और पड़ोसी तुरन्त हॉस्पिटल ले गए। लेकिन, इलाज के दौरान लडकी की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो घर के पास लगे CCTV में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में लड़की ऊपर से सड़क पर गिरती हुई दिखी।
घटना सीसीटीवी में कैद
मृतक की मकान मालकिन का कहना है लड़की की मां ऊपर रोती चिल्लाती हुई आई। कुछ गिरने की आवाज आई तो देखा की लडकी सड़क पड़ी थी। पड़ोसी का कहना है सड़क पर बड़ी तेज से आवाज़ और रोने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो बाहर निकल कर देखा। लड़की खून से लथपथ थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सागरपुर पुलिस अपनी जांच मे जुटी है। लड़की थर्ड फ्लोर से कैसे गिरी क्राइम टीम इसकी जांच में जुटी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
