दिल्ली

Delhi Mayor Election : 22 फरवरी को होगा MCD मेयर का चुनाव, दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने दी मंजूरी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 18, 2023, 06:46 PM IST

Delhi Mayor Election : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिफारिश की थी कि 22 फरवरी को महापौर का चुनाव कराया जाए। इसके कुछ घंटे बाद उप राज्यपाल (एलजी) वी के सक्सेना ने 22 फरवरी को दिल्ली नगर निगम (MCD) मेयर चुनाव कराने की मंजूरी दी।

Delhi Mayor Election : दिल्ली के उप राज्यपाल (LG) वी के सक्सेना ने 22 फरवरी को दिल्ली नगर निगम (MCD) के सदन की बैठक बुलाने और मेयर चुनाव कराने के लिए मंजूरी दे दी है। सुबह 11 बजे चुनाव होगा। इससे कुछ घंटे पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिफारिश की थी कि 22 फरवरी को महापौर का चुनाव कराया जाए।

एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने MCD की पहली बैठक बुलाने और मेयर, डिप्टी मेयर व स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तारीख तय करने के लिए 24 घंटे में नोटिस जारी करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को यह भी कहा था कि एलजी द्वारा एमसीडी में नॉमनेटेड सदस्य मेयर पद के लिए मतदान नहीं कर सकते। केजरीवाल ने आज दिन में ट्वीट किया था कि एमसीडी के मेयर का चुनाव 22 फरवरी को कराने की सिफारिश की जाए।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एलजी पर आरोप लगाया था कि वह MCD के मेयर चुनाव के मामले में दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपनी राय रखने से जबरन रोकने की कोशिश कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पहले ही कहा था कि मेयर चुनाव में एल्डरमैन (मनोनीत सदस्य) वोट नहीं डाल सकते। केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि एलजी ने न्याय के प्रशासन में हस्तक्षेप करने की कोशिश की और अदालत की अवमानना की।

केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव को प्रभावित करने की बीजेपी और उपराज्यपाल की साजिश को विफल कर दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय की जीत होगी, क्योंकि पार्टी को एमसीडी सदन में बहुमत प्राप्त है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article