दिल्ली

दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी को अपराधियों ने मारी गोली

  • Agency by: Agency
  • Updated May 20, 2023, 02:30 PM IST

Delhi Crime News: पुलिस अधिकारियों ने बताया, गोली मारने के बाद बदमाश हेड कांस्टेबल का मोबाइल फोन और चार हजार रुपये नकदी छीनकर ले गए। इस संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

बुराड़ी इलाके में हेड कांस्टेबल को मारी गई गोली

Photo : iStock

Delhi Crime News: उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने दिल्ली पुलिस के 35 वर्षीय हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी को गोली मार दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार रात पौने 10 बजे के आसपास हुई, जब दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ में तैनात हेड कांस्टेबल अपनी पत्नी के साथ टहल रहा था।

फोन और नगदी छीन ले गए हमलावर

अधिकारी के मुताबिक, हमलावर कथित तौर पर हेड कांस्टेबल का मोबाइल फोन और चार हजार रुपये नकदी छीनकर ले गए। उन्होंने बताया कि हमले में हेड कांस्टेबल के पेट में चोट आई, जबकि उसकी पत्नी की ठोड़ी चोटिल हो गई। हालांकि, दोनों अब खतरे से बाहर हैं।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

अधिकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी पर हमले के संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिशों में जुटी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article