दिल्ली

CBI अधिकारी बन महिला के साथ साइबर ठगी, बदमाशों ने बैंक से उठाए 2.50 लाख रुपये, मामला दर्ज

नई दिल्ली बंगला साबिह गुरुद्वारे के पुस्तकालय विभाग में मैनेजर के रूप में कार्यरत महिला के साथ कुछ बदमाशों ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि महिला के साथ जालसाजों ने ढाई लाख रुपये की ठगी की। ठगों ने महिला को यह डर दिखाया कि उसके खाते में गलत पैसे आ रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने सभी पैसे उसके खाते से ट्रांसफर करवा लिए।

Image

दिल्ली में साइबर ठगों ने महिला के बैंक से उठाए 2.5 लाख रुपये (फोटो- Canva)

Photo : Times Now Digital

दिल्ली में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला और सामने आया है। लेकिन इस बार साइबर ठगों ने किसी बंगला साबिह गुरुद्वारे के पुस्तकालय विभाग में मैनेजर के रूप में कार्यरत जसविंदर नाम की महिला को ठगी का निशाना बनाया है। ठगों ने सीबीआई अधिकारी बनकर इस वारदात को अंजाम दिया है। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जालसाजों ने सीबीआई अधिकारी बनकर महिला को बताया कि उनके बैंक खाते में गलत पैसे होने का खतरा है। इतना ही नहीं ठगों ने महिला को यह भी कहा की यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने बताया कि जालसाजों ने महिला को वीडियो कॉल किया और उसके माध्यम से उसे डराया।

डरा-धमका कर दिया वारदात को अंजाम

वीडियो कॉल पर रखते हुए सीबीआई का अधिकारी बने एक जालसाज ने कहा कि उनके (जसविंदर) खाते में 68 मिलियन रुपये ट्रांसफर हुए हैं, जबकि जसविंदर का खाता उस बैंक में नहीं है। जसविंदर ने हाल ही में अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड खो दिया था, जिससे वह और अधिक चिंतित हो गईं। जालसाजों ने उन्हें वीडियो कॉल न काटने की धमकी दी और उनके बैंक खाते की जानकारी लेकर 2.50 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि पैसे वापस मिल जाएंगे और वह इस मामले में शामिल नहीं हैं। लेकिन जब पैसे वापस नहीं आए, तब जसविंदर को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली के साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article