दिल्ली

दिल्ली की जनता पर नहीं पड़ेगा महंगी बिजली का असर, सरकार ने कहा- 'यह सामान्य प्रक्रिया'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2023, 11:38 AM IST

Electricity Rate in Delhi: दिल्ली सरकार ने कहा है कि हर तिमाही समीक्षा में पावर परचेज एग्रीमेंट के तहत कीमतों में मामूली बढ़ोतरी या घटोत्तरी होती है। कोयले और गैस की कीमतों पर इनके दाम निर्भर करते हैं। यह एक सामान्य तिमाही समीक्षा प्रक्रिया है।

Image

Electricity Rate in Delhi

Photo : BCCL

Electricity Rate in Delhi: दिल्ली विद्युत नियामक आयोग(DERC) ने ऊर्जा खरीद समझौते के तहत बिजली दर बढ़ाने की इजाजत दे दी है। इसके बाद दिल्ली में बिजली कीमतों में 10 फीसदी का इजाफा हो सकता है। हालांकि, इन बढ़ी हुई कीमतों का सीधे तौर पर जनता पर असर नहीं पड़ेगा। दिल्ली सरकार का कहना है कि बढ़ी हुई कीमतें एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं। इसका सीधा असर जनता पर नहीं पड़ेगा।

डीईआरसी द्वारा बिजली की दरों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली सरकार ने बयान जारी कर सफाई दी है। सरकार की ओर से कहा गया है कि पावर परचेज एग्रीमेंट के तहत बिजली की कीमतें घटती बढ़ती रहती हैं। सर्दियों में बिजली सस्ती हो जाती है, जबकि गर्मियों में कीमत थोड़ी बढ़ जाती हैं। इस बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं पर सीधा असर नहीं पड़ेगा।

हर तिमाही समीक्षा के बाद होते हैं बदलाव

दिल्ली सरकार ने कहा है कि हर तिमाही समीक्षा में पावर परचेज एग्रीमेंट के तहत कीमतों में मामूली बढ़ोतरी या घटोत्तरी होती है। कोयले और गैस की कीमतों पर इनके दाम निर्भर करते हैं। यह एक सामान्य तिमाही समीक्षा प्रक्रिया है।

नए टैरिफ किया था मंजूर

बता दें, दिल्ली सरकार की ओर से बीते शुक्रवार को एक नए टैरिफ को मंजूरी दी गई है। इसके बाद दिन में बिजली की कीमतें वर्तमान दर से 20 प्रतिशत कम होंगी, वहीं रात में बिजली की कीमतों में 10 से 20 प्रतिशत ज्यादा होगी। यह फैसला रात में बढ़ती बिजली की मांग को लेकर किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article