Delhi Flood and Rain Update: यमुना के उफान से डूबे दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर है। अपने विकराल रूप से दिल्ली को सराबोर कर चुकी यमुना शांत होने लगी। यमुना का जलस्तर में अपने रिकॉर्ड से काफी कमी आई है। ITO पुल पर जहां पहले यमुना के ज्यादातर गेट बंद थे उन्हें भी अब खोल दिया गया है। जिससे पानी बिना थमे बहाव के साथ कालिंदी कुंज की ओर बढ़ रहा है। दिल्ली में आज सुबह 8 बजे यमुना नदी का जलस्तर 206.02 मीटर दर्ज किया। यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। जलभराव की स्थिति के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने से मजनू का टीला से कश्मीरी गेट तक सड़क की स्थिति में सुधार हो रहा है।
यमुना का जलस्तर लगातार कम हो रहा है वहीं राजधानी दिल्ली में कल रात बारिश के बाद भी कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। राजघाट के पास जो इलाका है वह अभी भी जलमग्न नजर आ रहा है पानी आसपास काफी ज्यादा भरा हुआ है। सड़कों पर थोड़ा हिस्सा पानी का जरूर कम हुआ है लेकिन मौसम विभाग ने जिस तरह से आशंका जताई है कि पहाड़ी राज्यों पर आने वाले 4 दिनों तक बारिश होगी और दिल्ली एनसीआर में बारिश की तस्वीरें नजर आयेगी।
अगर जलभराव की स्थिति होती है तो ऐसे में स्थिति भयावह हो सकती है जिस तरह से कई इलाकों में पानी भरा हुआ देखने को मिल रहा है अगर यह पानी कई दिनों तक जमा रहा तो कई बीमारियों को यह दावत देगा क्योंकि बारिश का महीना है ऐसे में कई तरह की बीमारियां फैलती है। इसलिए लोगों को सावधानीपूर्वक रहने की सलाह सरकार और प्रशासन की तरफ से दी जा रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि कब तक इस पानी से निजात लोगों को मिल पाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
