दिल्ली

Delhi Crime News: दिल्ली के शाहदरा से बरामद हुआ महिला का शव, गला घोंटने के मिले निशान

  • Agency by: भाषा
  • Updated Nov 27, 2023, 10:07 AM IST

Delhi Crime News: महिला की कुछ महीने पहले सगाई हुई थी और संदेह है कि उसकी मौत के पीछे उसके मंगेतर का ही हाथ है क्योंकि शव उसके (मंगेतर के) घर के पास ही मिला है। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि गला घोंट दिया गया है।

Image

दिल्‍ली में मिला महिला का शव। (सांकेतिक फोटो)

Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में रविवार को 23 साल की एक महिला का शव मिला और उसका गला घोंट दिए जाने का निशान मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) रोहित मीणा ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को शाम करीब पौने पांच बजे फोन कॉल करके शाहदरा में विश्वास नगर क्षेत्र में एक मकान के पास संदिग्ध बैग मिलने के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि उसके तत्काल बाद फर्श बाजार थाने से पुलिस की एक टीम फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर भेजी गयी और पुलिस को बैग खोलने पर उसके अंदर लाश मिली। अधिकारी ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि उसका गला दबाया गया था। पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘हमने मरने वाले की पहचान कर ली है और उसकी उम्र 23 साल थी। हमें संदिग्ध के बारे में सुराग मिले हैं।’’

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस महिला की कुछ महीने पहले सगाई हुई थी और संदेह है कि उसकी मौत के पीछे उसके मंगेतर का ही हाथ है क्योंकि शव उसके (मंगेतर के) घर के पास ही मिला है। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि गला घोंट दिया गया है। उनके अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद और ब्योरा सामने आएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को तलाशा जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article